SDM की गाड़ी और ईको कार में जोरदार टक्कर, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

Khargon, MP

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया।

बारातियों से भरी एक कार और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हे के भाई समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 से अधिक लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी घायल हुआ है। बारात डालकी गांव से बुरहानपुर जा रही थी, इस दौरान खरगोन के कोतवाली थाना क्षेत्र के डायवर्शन रोड पर हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों का इलाज खरगोन के जिला अस्पताल में चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6:00 बजे खरगोन नगर में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास डायवर्शन रोड की क्रॉसिंग पर भीषण हादसा हुआ। डालकी गांव से निकली बारातियों से भरी ईको कार (MP09WD-4439) बुरहानपुर की ओर जा रही थी। इसी बीच क्रॉसिंग पर सामने से आ रही एसडीएम लिखी स्कॉर्पियो (MP46T-0923) से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में ईको कार में सवार दूल्हे के भाई रामलाल मांगीलाल (50) और रिश्तेदार शोभाराम नाथू प्रजापत (50) की मौत हो गई। वहीं, पांच बाराती और स्कॉर्पियो का ड्राइवर घायल हो गए। स्कॉर्पियो का ड्राइवर खंडवा से गाड़ी की सर्विसिंग कराकर सेंधवा जा रहा था। यह कार सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही है।  

हादसे में घायल जगदीश प्रजापत ने बताया कि वे लोग डालकी से बुरहानपुर शादी में जा रहे थे। इस दौरान क्रॉसिंग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उनकी गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे। जिस स्कॉर्पियो से हादसा हुआ, वह बड़वानी जिले के सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही है।  

मामले की जांच कर रहे एएसआई श्रीराम भूरिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बारात डालकी गांव से बुरहानपुर जा रही थी, बाराती तीन कारों में सवार थे। बारात की एक कार आगे निकल गई थी, जबकि हादसे का शिकार हुई कार बीच में चल रही थी। इस कार में दूल्हा नहीं था।

हादसे में धर्मेंद्र पिता अमीचंद, राधाबाई पति कैलाश, कैलाश पिता राजाराम, और जगदीश पिता अमीचंद घायल हुए हैं। ये सभी लोनारा, डालकी और टांडाबरूड गांव के निवासी हैं। स्कॉर्पियो का ड्राइवर साबिर पिता आमिर खान भी घायल हो गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Nov 2024 By दैनिक जागरण

SDM की गाड़ी और ईको कार में जोरदार टक्कर, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

Khargon, MP

बारातियों से भरी एक कार और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हे के भाई समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 से अधिक लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी घायल हुआ है। बारात डालकी गांव से बुरहानपुर जा रही थी, इस दौरान खरगोन के कोतवाली थाना क्षेत्र के डायवर्शन रोड पर हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों का इलाज खरगोन के जिला अस्पताल में चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6:00 बजे खरगोन नगर में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास डायवर्शन रोड की क्रॉसिंग पर भीषण हादसा हुआ। डालकी गांव से निकली बारातियों से भरी ईको कार (MP09WD-4439) बुरहानपुर की ओर जा रही थी। इसी बीच क्रॉसिंग पर सामने से आ रही एसडीएम लिखी स्कॉर्पियो (MP46T-0923) से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में ईको कार में सवार दूल्हे के भाई रामलाल मांगीलाल (50) और रिश्तेदार शोभाराम नाथू प्रजापत (50) की मौत हो गई। वहीं, पांच बाराती और स्कॉर्पियो का ड्राइवर घायल हो गए। स्कॉर्पियो का ड्राइवर खंडवा से गाड़ी की सर्विसिंग कराकर सेंधवा जा रहा था। यह कार सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही है।  

हादसे में घायल जगदीश प्रजापत ने बताया कि वे लोग डालकी से बुरहानपुर शादी में जा रहे थे। इस दौरान क्रॉसिंग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उनकी गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे। जिस स्कॉर्पियो से हादसा हुआ, वह बड़वानी जिले के सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही है।  

मामले की जांच कर रहे एएसआई श्रीराम भूरिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बारात डालकी गांव से बुरहानपुर जा रही थी, बाराती तीन कारों में सवार थे। बारात की एक कार आगे निकल गई थी, जबकि हादसे का शिकार हुई कार बीच में चल रही थी। इस कार में दूल्हा नहीं था।

हादसे में धर्मेंद्र पिता अमीचंद, राधाबाई पति कैलाश, कैलाश पिता राजाराम, और जगदीश पिता अमीचंद घायल हुए हैं। ये सभी लोनारा, डालकी और टांडाबरूड गांव के निवासी हैं। स्कॉर्पियो का ड्राइवर साबिर पिता आमिर खान भी घायल हो गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/do-you-also-make-this-mistake-while-paying-emi-one/article-3646

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.