भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने नौजवान को फिर से दिखाई दुनिया, एक्सीडेंट में चली गई थी आंखें

Bhopal, MP

भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने आंखों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया है. सड़क दुर्घटना में युवक की रोशनी चली गई थी. दो महीने बाद दुनिया देखी.

448-252-22616245-thumbnail-16x9-bhopalमध्य प्रदेश की राजधानी से एक सकारात्मक खबर सामने आई है. भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने सराहनीय कार्य करते हुए एक 25 वर्षीय नवयुवक को फिर से रोशनी दे दी. एक सड़क दुर्घटना में युवक की आंखों की रोशनी चली गई थी. अब करीब डेढ़ महीने बाद उसने दोबारा से दुनिया देखी. एम्स के डॉक्टरों ने इस रिस्की और जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है.

दुनिया में इस प्रकार के 10 से भी कम मामले

एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक डॉ. अजय सिंह ने बताया, "एम्स में हाल ही में डॉक्टरों की एक टीम द्वारा मरीज की आंख की दुर्लभ और जटिल सर्जरी की गई है. जिससे उसकी आंखों को फिर से रोशनी वापस मिली. भोपाल के पास स्थित जैतवारा गांव का मरीज 20 अगस्त 2024 को एक बाइक दुर्घटना का शिकार हुआ था, जिससे उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी. इस मामले की जटिलता इस बात से और बढ़ गई कि दुर्घटना में उसकी बाईं आंख, आंखों के बीच की एक छोटी हड्डी के अंदर खोखले हिस्से में पहुंच गई थी. डॉ. सिंह ने बताया कि इस प्रकार के केस दुनिया में 10 से भी कम हैं."

मरीज की आंख अन्दर ही फंस गई थी

म्स में इन डाक्टरों ने किया ईलाज

चोट की गंभीरता को देखते हुए इस सर्जरी के लिए न्यूरोसर्जरी, नेत्र रोग, ट्रामा और आपातकालीन चिकित्सा और एनेस्थीसिया विभागों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया. इसमें डॉ. अमित अग्रवाल (न्यूरोसर्जरी), डॉ. भावना शर्मा (नेत्र रोग), डॉ. बी एल सोनी (मैक्सिलोफेशियल सर्जन) और डॉ. वैशाली वेंडेसकर (एनेस्थीसिया) की टीम ने मरीज की न्यूरोलाजिकल स्थिति को स्थिर करने के बाद माइक्रोस्कोपी की मदद से बाई आंख को एथमाइड साइनस से सफलतापूर्वक निकाल कर सही स्थान पर फिट किया.

मरीज की वर्तमान में स्थिति स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है. डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि, "यह एक अत्यंत जटिल मामला था, जिसके लिए कई विभागों के विशेषज्ञों का सहयोग आवश्यक था. मरीज की स्थिति गंभीर थी, लेकिन बहु आयामी दृष्टिकोण के कारण हम इस सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दे सके."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Oct 2024 By दैनिक जागरण

भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने नौजवान को फिर से दिखाई दुनिया, एक्सीडेंट में चली गई थी आंखें

Bhopal, MP

448-252-22616245-thumbnail-16x9-bhopalमध्य प्रदेश की राजधानी से एक सकारात्मक खबर सामने आई है. भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने सराहनीय कार्य करते हुए एक 25 वर्षीय नवयुवक को फिर से रोशनी दे दी. एक सड़क दुर्घटना में युवक की आंखों की रोशनी चली गई थी. अब करीब डेढ़ महीने बाद उसने दोबारा से दुनिया देखी. एम्स के डॉक्टरों ने इस रिस्की और जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है.

दुनिया में इस प्रकार के 10 से भी कम मामले

एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक डॉ. अजय सिंह ने बताया, "एम्स में हाल ही में डॉक्टरों की एक टीम द्वारा मरीज की आंख की दुर्लभ और जटिल सर्जरी की गई है. जिससे उसकी आंखों को फिर से रोशनी वापस मिली. भोपाल के पास स्थित जैतवारा गांव का मरीज 20 अगस्त 2024 को एक बाइक दुर्घटना का शिकार हुआ था, जिससे उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी. इस मामले की जटिलता इस बात से और बढ़ गई कि दुर्घटना में उसकी बाईं आंख, आंखों के बीच की एक छोटी हड्डी के अंदर खोखले हिस्से में पहुंच गई थी. डॉ. सिंह ने बताया कि इस प्रकार के केस दुनिया में 10 से भी कम हैं."

मरीज की आंख अन्दर ही फंस गई थी

म्स में इन डाक्टरों ने किया ईलाज

चोट की गंभीरता को देखते हुए इस सर्जरी के लिए न्यूरोसर्जरी, नेत्र रोग, ट्रामा और आपातकालीन चिकित्सा और एनेस्थीसिया विभागों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया. इसमें डॉ. अमित अग्रवाल (न्यूरोसर्जरी), डॉ. भावना शर्मा (नेत्र रोग), डॉ. बी एल सोनी (मैक्सिलोफेशियल सर्जन) और डॉ. वैशाली वेंडेसकर (एनेस्थीसिया) की टीम ने मरीज की न्यूरोलाजिकल स्थिति को स्थिर करने के बाद माइक्रोस्कोपी की मदद से बाई आंख को एथमाइड साइनस से सफलतापूर्वक निकाल कर सही स्थान पर फिट किया.

मरीज की वर्तमान में स्थिति स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है. डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि, "यह एक अत्यंत जटिल मामला था, जिसके लिए कई विभागों के विशेषज्ञों का सहयोग आवश्यक था. मरीज की स्थिति गंभीर थी, लेकिन बहु आयामी दृष्टिकोण के कारण हम इस सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दे सके."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/doctors-of-bhopal-aiims-showed-the-world-again-to-the/article-734

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.