खरगोन में कुत्तों का कहर: बच्चों पर झुंड ने किया हमला, 10 घायल, गंभीर चोटें

Khargone, MP

शहर के संजय नगर और दशहरा मैदान क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चों पर हमला कर दिया। इस हमले में 8 बच्चों सहित कुल 10 लोग घायल हो गए हैं। पीड़ितों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों में बच्चों के सिर, चेहरे और गाल पर गंभीर घाव आए हैं। कुछ बच्चों को टांके भी लगाने पड़े हैं। अस्पताल प्रशासन ने सभी को रेबीज और एंटीबायोटिक दवाएं देकर ऑब्जर्वेशन में रखा है। डॉक्टरों के मुताबिक अनाविया, राज और आलिया के चेहरे पर गहरे जख्म हैं, जिनकी विशेष निगरानी की जा रही है।

घटना का स्थान और समय

यह भयावह हमला खरगोन के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संजय नगर और दशहरा मैदान क्षेत्र में सोमवार दोपहर को हुआ। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया।

घायलों की सूची में शामिल हैं:

  • अब्दुल्ला अफसर शेख (6)

  • अनाविया राजा मंसूरी (4)

  • राज पिता करण मुरिया (6)

  • आलिया एजाज मंसूरी (4)

  • फानिज लोहार (6)

  • अनस वसीम मिर्जा (32)

  • मुकीम मंसूर (60) सहित अन्य

नगरपालिका पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित परिजनों सोहेल खान और मुस्कान बी ने नगरपालिका खरगोन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से कुत्तों की बढ़ती संख्या पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से बच्चों की जान पर बन आई।

डॉ. पंकज महाजन के अनुसार सभी घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद विशेष निगरानी में रखा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

खरगोन में कुत्तों का कहर: बच्चों पर झुंड ने किया हमला, 10 घायल, गंभीर चोटें

Khargone, MP

घायलों में बच्चों के सिर, चेहरे और गाल पर गंभीर घाव आए हैं। कुछ बच्चों को टांके भी लगाने पड़े हैं। अस्पताल प्रशासन ने सभी को रेबीज और एंटीबायोटिक दवाएं देकर ऑब्जर्वेशन में रखा है। डॉक्टरों के मुताबिक अनाविया, राज और आलिया के चेहरे पर गहरे जख्म हैं, जिनकी विशेष निगरानी की जा रही है।

घटना का स्थान और समय

यह भयावह हमला खरगोन के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संजय नगर और दशहरा मैदान क्षेत्र में सोमवार दोपहर को हुआ। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया।

घायलों की सूची में शामिल हैं:

  • अब्दुल्ला अफसर शेख (6)

  • अनाविया राजा मंसूरी (4)

  • राज पिता करण मुरिया (6)

  • आलिया एजाज मंसूरी (4)

  • फानिज लोहार (6)

  • अनस वसीम मिर्जा (32)

  • मुकीम मंसूर (60) सहित अन्य

नगरपालिका पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित परिजनों सोहेल खान और मुस्कान बी ने नगरपालिका खरगोन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से कुत्तों की बढ़ती संख्या पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से बच्चों की जान पर बन आई।

डॉ. पंकज महाजन के अनुसार सभी घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद विशेष निगरानी में रखा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dogs-havoc-in-khargone/article-25293

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.