- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में घरेलू सहायिका की संदिग्ध आत्महत्या: लाइसेंसी पिस्टल से बाथर...
पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में घरेलू सहायिका की संदिग्ध आत्महत्या: लाइसेंसी पिस्टल से बाथरूम में खुद को मारी गोली
Satna, MP
मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के निवास पर कार्यरत एक 24 वर्षीय युवती ने उनके ही लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर जान दे दी।
मृतका की पहचान सुमन निषाद के रूप में हुई है, जो बीते कुछ वर्षों से परिवार के साथ घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है। सुमन ने विधायक निवास की तीसरी मंज़िल पर स्थित बाथरूम में प्रवेश कर, अपने दाहिने कान के ऊपर कनपटी पर गोली मारी। गोली की आवाज़ सुनते ही परिजनों और कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। उसे तत्काल जानकीकुंड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लाइसेंसी हथियार से चली मौत की गोली
प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिस पिस्तौल से सुमन ने खुद को गोली मारी, वह पूर्व विधायक की लाइसेंसी हथियार थी। फिलहाल पुलिस ने बेडरूम को सील कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) घटनास्थल पर मौजूद है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।
2 महीने बाद होने वाली थी शादी
सुमन की मां सुबिया निषाद ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अगले दो महीने में तय थी। उन्होंने कहा, “हमने साथ खाना खाया, वो अचानक उठकर बाथरूम गई। हाथ में पिस्तौल थी जो शायद उसे कहीं से मिल गई होगी। वहां जाकर खुद को गोली मार ली।” उन्होंने यह भी बताया कि नीलांशु चतुर्वेदी सुमन को बेटी जैसा ही मानते थे और परिवार की तिलक-शादी में भी सहयोग करते रहे हैं।
घटना पर प्रशासन सख्त, हर पहलू से जांच
पुलिस अधीक्षक और स्थानीय अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। चित्रकूट थाना पुलिस, नयागांव थाना स्टाफ, और एफएसएल टीम के संयुक्त प्रयास से मामले की हर कोण से जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए