महाकाल मंदिर में सावन-भादौ में 30 करोड़ रुपए का दान, रिकॉर्ड तोड़ा

Ujjain, MP

सावन-भादौ 2025 में उज्जैन के महाकाल मंदिर ने फिर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मंदिर समिति के अनुसार इस बार मात्र 39 दिनों में भक्तों से करीब 30 करोड़ रुपए का दान प्राप्त हुआ, जो अब तक का उच्चतम आंकड़ा है।

 विशेष रूप से इस बार भक्तों की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा हुआ। जहाँ 2023 में 99 लाख श्रद्धालु महाकाल के दर्शन करने आए थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 1.25 करोड़ तक पहुँच गई

प्रतिदिन औसतन 3 लाख 20 हजार भक्तों ने महाकाल की ज्योति का दर्शन किया। साथ ही, दान राशि में भी भारी उछाल देखने को मिला, जो पिछले दो सालों में करीब 10 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी का संकेत देता है।
वर्ष 2023 में मंदिर को सावन-भादौ में 23 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 29.61 करोड़ रुपए हो गया।

महाकाल मंदिर की आय स्रोत:

  • शीघ्र दर्शन टिकट से ₹10.79 करोड़

  • प्रसाद विक्रय से ₹10.13 करोड़

  • भेंट पेटियों में दान ₹5.23 करोड़

  • अन्य स्रोत ₹3.26 करोड़
    कुल आय: ₹29.61 करोड़

मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि अक्टूबर 2022 में ‘महाकाल लोक’ आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने के बाद से तीर्थयात्रियों की संख्या में तेज वृद्धि हुई है। पिछले तीन वर्षों में दान राशि तीन गुना बढ़कर अब 60 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

वर्ष 2019 से 2025 के बीच केवल दान से महाकाल मंदिर को कुल 1 अरब 70 करोड़ रुपए से अधिक की आय प्राप्त हुई है। साथ ही उज्जैन अब देशभर में एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल बन चुका है।

यह रिकॉर्ड न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि उज्जैन शहर के आर्थिक विकास का भी अहम हिस्सा बन चुका है। आगामी सावन-भादौ में नए रिकॉर्ड्स के बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Sep 2025 By दैनिक जागरण

महाकाल मंदिर में सावन-भादौ में 30 करोड़ रुपए का दान, रिकॉर्ड तोड़ा

Ujjain, MP

 विशेष रूप से इस बार भक्तों की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा हुआ। जहाँ 2023 में 99 लाख श्रद्धालु महाकाल के दर्शन करने आए थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 1.25 करोड़ तक पहुँच गई

प्रतिदिन औसतन 3 लाख 20 हजार भक्तों ने महाकाल की ज्योति का दर्शन किया। साथ ही, दान राशि में भी भारी उछाल देखने को मिला, जो पिछले दो सालों में करीब 10 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी का संकेत देता है।
वर्ष 2023 में मंदिर को सावन-भादौ में 23 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 29.61 करोड़ रुपए हो गया।

महाकाल मंदिर की आय स्रोत:

  • शीघ्र दर्शन टिकट से ₹10.79 करोड़

  • प्रसाद विक्रय से ₹10.13 करोड़

  • भेंट पेटियों में दान ₹5.23 करोड़

  • अन्य स्रोत ₹3.26 करोड़
    कुल आय: ₹29.61 करोड़

मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि अक्टूबर 2022 में ‘महाकाल लोक’ आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने के बाद से तीर्थयात्रियों की संख्या में तेज वृद्धि हुई है। पिछले तीन वर्षों में दान राशि तीन गुना बढ़कर अब 60 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

वर्ष 2019 से 2025 के बीच केवल दान से महाकाल मंदिर को कुल 1 अरब 70 करोड़ रुपए से अधिक की आय प्राप्त हुई है। साथ ही उज्जैन अब देशभर में एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल बन चुका है।

यह रिकॉर्ड न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि उज्जैन शहर के आर्थिक विकास का भी अहम हिस्सा बन चुका है। आगामी सावन-भादौ में नए रिकॉर्ड्स के बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/donation-record-of-rs-30-crore-in-sawan-bhadau-in-mahakal/article-32569

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.