त्यौहारों से परहेज नहीं, पर अलगाववाद बर्दाश्त नहीं; पहली बार CM यादव ने की मुस्लिम रिश्तों की बात

BHOPAL, MP

डॉ. मोहन यादव ने पहली बार अपने मुस्लिम समुदाय के साथ घनिष्ठ संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि रमजान और ईद उनके लिए भी इतना ही महत्व रखते हैं, जितना उनका लगाव होली, दिवाली या रक्षाबंधन से है।

सीएम बनने के बाद पहला फरमान मस्जिदों के लाउड स्पीकर हटाने, मांस बिक्री पर पाबंदियां लगाने और एक धर्म विशेष को टारगेट कर बुलडोजर कार्यवाही करने के आरोपों से डॉ. मोहन यादव चर्चाओं में रहे हैं। जन्माष्टमी से लेकर गोवर्धन पूजा तक त्यौहारों के सरकारीकरण की चर्चाएं उठीं तो सवाल किया जाने लगा है कि क्या वे मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के त्योहारों में यही नीति और व्यवहार रखेंगे। डॉ. मोहन यादव ने पहली बार अपने मुस्लिम समुदाय के साथ घनिष्ठ संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि रमजान और ईद उनके लिए भी इतना ही महत्व रखते हैं, जितना उनका लगाव होली, दिवाली या रक्षाबंधन से है। डॉ मोहन यादव ने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति हैं, यह इंसानों को जोड़ने का काम करते हैं। उनका विरोध अलगाववाद और बिखराव की मंशा वालों से है।

एक निजी चैनल को दिए विशेष साक्षात्कार के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समाज के त्यौहार सब मनाते हैं, इसलिए सरकार को इनमें सरोकार रखा जाना जरूरी है। वास्तव में त्यौहार आनंद के पल लेकर आते हैं, इसका सबको आनंद करना चाहिए। बहुसंख्यक अपने पर्वों का मजा लें, उसी तरह अल्पसंख्यक भी अपने त्योहारों का आनंद लें। 
 
हर मीठी ईद पर जाता हूं मित्र डॉ. सनव्वर के घर
सवाल किया गया कि क्या बतौर मुख्यमंत्री रोजा इफ्तार और ईद के त्यौहार में शामिल होंगे। इस पर उन्होंने कहा कि उनके जीवनकाल को देख लिया जाए। वे हर मीठी ईद पर अपने मित्र मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल के घर जाते हैं। मिलकर त्यौहार मनाते हैं और खुशियों में शामिल होते हैं। सिलसिला पुराना है, जारी है और आगे भी इसी तरह बरकरार रहेगा।

विरोध अलगाववाद का
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि त्यौहार, आपसी सौहाद्र और भाईचारे के इरादे अपनी जगह हैं, लेकिन देश बांटने वालों, अलगाववादी मानसिकता वालों और नफरत फ़ैलाने वालों से उनका विरोध है, हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरोध में हैं और हमेशा इसके खिलाफ ही रहेंगे।

कमलनाथ ने बंद की थी इफ्तार पार्टी 
पिछली कई सरकारों से प्रदेश के सीएम हाउस में रोजा इफ्तार की बड़ी पार्टी आयोजित की जाती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में इसको प्रदेश स्तरीय आयोजन बनाया। लेकिन वर्ष 2018 में आई तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने इस आयोजन पर तालाबंदी कर दी। उस दौर से रुका हुआ यह कार्यक्रम अब तक बंद ही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने कार्यकाल में ईद के मौके पर ईदगाह और उसके बाद पुराने शहर की तंग गलियों में जाकर लोगों से ईद मिलाई भी करते रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2024 By दैनिक जागरण

त्यौहारों से परहेज नहीं, पर अलगाववाद बर्दाश्त नहीं; पहली बार CM यादव ने की मुस्लिम रिश्तों की बात

BHOPAL, MP

सीएम बनने के बाद पहला फरमान मस्जिदों के लाउड स्पीकर हटाने, मांस बिक्री पर पाबंदियां लगाने और एक धर्म विशेष को टारगेट कर बुलडोजर कार्यवाही करने के आरोपों से डॉ. मोहन यादव चर्चाओं में रहे हैं। जन्माष्टमी से लेकर गोवर्धन पूजा तक त्यौहारों के सरकारीकरण की चर्चाएं उठीं तो सवाल किया जाने लगा है कि क्या वे मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के त्योहारों में यही नीति और व्यवहार रखेंगे। डॉ. मोहन यादव ने पहली बार अपने मुस्लिम समुदाय के साथ घनिष्ठ संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि रमजान और ईद उनके लिए भी इतना ही महत्व रखते हैं, जितना उनका लगाव होली, दिवाली या रक्षाबंधन से है। डॉ मोहन यादव ने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति हैं, यह इंसानों को जोड़ने का काम करते हैं। उनका विरोध अलगाववाद और बिखराव की मंशा वालों से है।

एक निजी चैनल को दिए विशेष साक्षात्कार के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समाज के त्यौहार सब मनाते हैं, इसलिए सरकार को इनमें सरोकार रखा जाना जरूरी है। वास्तव में त्यौहार आनंद के पल लेकर आते हैं, इसका सबको आनंद करना चाहिए। बहुसंख्यक अपने पर्वों का मजा लें, उसी तरह अल्पसंख्यक भी अपने त्योहारों का आनंद लें। 
 
हर मीठी ईद पर जाता हूं मित्र डॉ. सनव्वर के घर
सवाल किया गया कि क्या बतौर मुख्यमंत्री रोजा इफ्तार और ईद के त्यौहार में शामिल होंगे। इस पर उन्होंने कहा कि उनके जीवनकाल को देख लिया जाए। वे हर मीठी ईद पर अपने मित्र मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल के घर जाते हैं। मिलकर त्यौहार मनाते हैं और खुशियों में शामिल होते हैं। सिलसिला पुराना है, जारी है और आगे भी इसी तरह बरकरार रहेगा।

विरोध अलगाववाद का
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि त्यौहार, आपसी सौहाद्र और भाईचारे के इरादे अपनी जगह हैं, लेकिन देश बांटने वालों, अलगाववादी मानसिकता वालों और नफरत फ़ैलाने वालों से उनका विरोध है, हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरोध में हैं और हमेशा इसके खिलाफ ही रहेंगे।

कमलनाथ ने बंद की थी इफ्तार पार्टी 
पिछली कई सरकारों से प्रदेश के सीएम हाउस में रोजा इफ्तार की बड़ी पार्टी आयोजित की जाती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में इसको प्रदेश स्तरीय आयोजन बनाया। लेकिन वर्ष 2018 में आई तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने इस आयोजन पर तालाबंदी कर दी। उस दौर से रुका हुआ यह कार्यक्रम अब तक बंद ही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने कार्यकाल में ईद के मौके पर ईदगाह और उसके बाद पुराने शहर की तंग गलियों में जाकर लोगों से ईद मिलाई भी करते रहे हैं।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dont-shy-away-from-defeats-but-dont-tolerate-separatism-for/article-3698

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.