पत्नी पर शक और दहेज की लालच ने बना दिया हत्यारा: सूरत से पत्नी को लाकर नर्मदापुरम में हत्या

Narmadapuram, MP

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में रेलवे ट्रैक पर मिली एक महिला की दो टुकड़ों में लाश के रहस्य से पर्दा उठ गया है। सूरत से पत्नी को साथ लाकर पति ने पहले गला घोंटकर हत्या की, फिर शव को मालगाड़ी के सामने फेंक दिया।

सिर ट्रैक से दूर खेत में फेंक कर पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन जीआरपी की पांच दिन की सूक्ष्म जांच के बाद हत्या की यह पूरी साजिश उजागर हो गई।

कैसे हुआ खुलासा?

घटना 17 जून की है। पगढाल रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर महिला का धड़ और 100 मीटर दूर खेत में सिर मिला था। साथ ही एक थैला, कपड़े, शराब की बोतल, फोटो और ज्वेलरी शॉप का पर्स मिला। शुरुआती जांच में महिला की पहचान नहीं हो पाई। पर बाद में मिले साक्ष्यों से यह केस बिहार के बेगूसराय की 22 वर्षीय रागिनी यादव का निकला, जो अपने पति रूपेश यादव के साथ सूरत से निकली थी।

हत्या की वजह: शक और दहेज

जांच में सामने आया कि रूपेश यादव को पत्नी रागिनी पर दो अन्य युवकों से संबंध का शक था। साथ ही वह दहेज में बाइक और ₹25 हजार की मांग कर रहा था। इसी मानसिकता ने उसे हत्यारा बना दिया। रूपेश ने सूरत से पत्नी को लेकर जानबूझकर पैसेंजर ट्रेन पकड़ी ताकि सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दे सके।

घटना की पूरी कहानी

  • 16 जून: भुसावल-कटनी पैसेंजर से दोनों सतना की ओर निकले

  • 17 जून: पगढाल स्टेशन पर उतरे, ट्रैक किनारे खेत में पहुंचे

  • रूपेश ने पहले शराब पी, फिर पत्नी से विवाद किया

  • गला दबाकर हत्या, फिर मालगाड़ी के सामने शव को फेंका

  • सिर अलग हुआ, जिसे 100 मीटर दूर खेत में फेंक दिया

  • पहचान छिपाने के लिए आधार कार्ड और फोटो निकाल लिए

  • फिर रूपेश टिमरनी होकर सूरत और वहां से बिहार भाग गया

पुलिस की सटीक कार्रवाई

घटना के बाद जीआरपी, इटारसी और रेल एसपी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन हुआ। घटनास्थल पर मिले सामान से पुलिस ने सूरत और बिहार की कड़ियों को जोड़ा। ज्वेलरी शॉप के पर्स और सिंदूर लगी तस्वीर के जरिए महिला की पहचान हुई।

बिहार के बख्तियारपुर से रूपेश यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूलते हुए हत्या की योजना और पूरी साजिश का खुलासा किया।

5 दिन की रिमांड, सूरत से जुटाए गए सबूत

रूपेश को हरदा कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड ली गई। पुलिस उसे सूरत ले जाकर घटनास्थल और यात्रा से जुड़े अहम सबूतों को इकट्ठा कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी पर शक और दहेज की लालच ने बना दिया हत्यारा: सूरत से पत्नी को लाकर नर्मदापुरम में हत्या

Narmadapuram, MP

सिर ट्रैक से दूर खेत में फेंक कर पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन जीआरपी की पांच दिन की सूक्ष्म जांच के बाद हत्या की यह पूरी साजिश उजागर हो गई।

कैसे हुआ खुलासा?

घटना 17 जून की है। पगढाल रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर महिला का धड़ और 100 मीटर दूर खेत में सिर मिला था। साथ ही एक थैला, कपड़े, शराब की बोतल, फोटो और ज्वेलरी शॉप का पर्स मिला। शुरुआती जांच में महिला की पहचान नहीं हो पाई। पर बाद में मिले साक्ष्यों से यह केस बिहार के बेगूसराय की 22 वर्षीय रागिनी यादव का निकला, जो अपने पति रूपेश यादव के साथ सूरत से निकली थी।

हत्या की वजह: शक और दहेज

जांच में सामने आया कि रूपेश यादव को पत्नी रागिनी पर दो अन्य युवकों से संबंध का शक था। साथ ही वह दहेज में बाइक और ₹25 हजार की मांग कर रहा था। इसी मानसिकता ने उसे हत्यारा बना दिया। रूपेश ने सूरत से पत्नी को लेकर जानबूझकर पैसेंजर ट्रेन पकड़ी ताकि सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दे सके।

घटना की पूरी कहानी

  • 16 जून: भुसावल-कटनी पैसेंजर से दोनों सतना की ओर निकले

  • 17 जून: पगढाल स्टेशन पर उतरे, ट्रैक किनारे खेत में पहुंचे

  • रूपेश ने पहले शराब पी, फिर पत्नी से विवाद किया

  • गला दबाकर हत्या, फिर मालगाड़ी के सामने शव को फेंका

  • सिर अलग हुआ, जिसे 100 मीटर दूर खेत में फेंक दिया

  • पहचान छिपाने के लिए आधार कार्ड और फोटो निकाल लिए

  • फिर रूपेश टिमरनी होकर सूरत और वहां से बिहार भाग गया

पुलिस की सटीक कार्रवाई

घटना के बाद जीआरपी, इटारसी और रेल एसपी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन हुआ। घटनास्थल पर मिले सामान से पुलिस ने सूरत और बिहार की कड़ियों को जोड़ा। ज्वेलरी शॉप के पर्स और सिंदूर लगी तस्वीर के जरिए महिला की पहचान हुई।

बिहार के बख्तियारपुर से रूपेश यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूलते हुए हत्या की योजना और पूरी साजिश का खुलासा किया।

5 दिन की रिमांड, सूरत से जुटाए गए सबूत

रूपेश को हरदा कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड ली गई। पुलिस उसे सूरत ले जाकर घटनास्थल और यात्रा से जुड़े अहम सबूतों को इकट्ठा कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/doubt-on-wife-and-greed-for-dowry-made-the-killer/article-26002

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.