- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक भिड़ंत में चालक की मौत, 25 से अधिक यात्री घायल
नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक भिड़ंत में चालक की मौत, 25 से अधिक यात्री घायल
Raigarh, MP
प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार दोपहर राजगढ़ जिले में नेशनल हाईवे-52 पर एक यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई, जिसमें मौके पर ही चालक की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साईं कृपा यात्री बस राजगढ़ से ब्यावरा की ओर जा रही थी। हाईवे पर बामलाबे के पास जैसे ही बस ड्राइवर ने स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगाया, पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित गति में बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद बस पलट गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में अधिकतर बिजली विभाग के कर्मचारी हैं, जो प्रतिदिन इसी बस से कार्यालय आते-जाते थे।
घटना की जांच जारी है और ट्रक चालक की पहचान व उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए