Video :मंदसौर के दलोदा हाईवे पर चलती ट्रक में लगी आग, बाल-बाल बचे ड्राइवर

Mandsore, MP

मंदसौर जिले के दलोदा हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती ट्रक में अचानक धुआं उठता नजर आया। ट्रक ड्राइवर की सतर्कता और त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि ट्रक में भीषण आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक जब हाईवे से गुजर रहा था, तभी ट्रक से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत वाहन रोका और पानी लाने के लिए पास के स्थान की ओर दौड़ा। जब वह वापस लौटा, तब तक ट्रक पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था।

आग का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सूचना देने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Apr 2025 By दैनिक जागरण

Video :मंदसौर के दलोदा हाईवे पर चलती ट्रक में लगी आग, बाल-बाल बचे ड्राइवर

Mandsore, MP

मंदसौर जिले के दलोदा हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती ट्रक में अचानक धुआं उठता नजर आया। ट्रक ड्राइवर की सतर्कता और त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि ट्रक में भीषण आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक जब हाईवे से गुजर रहा था, तभी ट्रक से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत वाहन रोका और पानी लाने के लिए पास के स्थान की ओर दौड़ा। जब वह वापस लौटा, तब तक ट्रक पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था।

आग का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सूचना देने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/driver-narrowly-survived-the-fire-in-a-truck-moving-on/article-17740

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.