- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खरगोन में नशा मुक्ति व तिरंगा रैली, 1 हजार लोगों की गूंज – “भारत माता की जय”
खरगोन में नशा मुक्ति व तिरंगा रैली, 1 हजार लोगों की गूंज – “भारत माता की जय”
Khargone, MP
स्वतंत्रता दिवस से पहले खरगोन में नशा मुक्ति जागरूकता और तिरंगा रैली का भव्य आयोजन हुआ। रैली में लगभग 1,000 विद्यार्थी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।
कलेक्टर भव्या मित्तल ने सुबह 9:30 बजे डीआरपी लाइन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
यह रैली सनावद रोड से होते हुए गायत्री मंदिर तिराहा, बस स्टैंड और पुराने कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुँची। कार्यक्रम में एसपी धर्मराज मीणा, अपर कलेक्टर रेखा राठौड़ और कई सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
रैली के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। गायत्री मंदिर चौराहे पर रेड सिग्नल के कारण रैली 30 सेकंड रुकी, लेकिन इस दौरान भी प्रतिभागी नारेबाजी करते रहे।
कलेक्टर ने समापन संबोधन में नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर बल दिया और सभी नागरिकों से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए