भोपाल में फिर नशे के सौदागर गिरफ्तार, खतरनाक ड्रग्स की डिलीवरी देने से पहले पुलिस ने दबोचा

BHOPAL, MP

भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई एमपी नगर में ग्राहक इंतजार कर रहे ड्रग तस्कर गिरफ्तार.

क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 19.4 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई है, जिसकी कीमत दो लाख रुपए है. शरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह तस्कर दिल्ली व हरियाणा से ड्रग्स लाकर भोपाल में बेचते थे. आरोपियों की दिल्ली व हरियाणा के तस्करों से सोशल मीडिया पर बात होती थी. क्राइम ब्रांच ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एमपी नगर में कर रहे थे ग्राहक का इंतजार

भोपाल क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया, '' भोपाल क्राइम ब्रांच को एक मुखबिर से जानकारी मिली कि एमपी नगर जोन वन के यस बैंक के सामने ग्राउंड में दो लड़के मादक पदार्थ मेफेड्रोन लिए खड़े हैं. दोनों आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे. सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया.''

एक आरोपी रतलाम तो दूसरा भोपाल से

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साजिद खान उर्फ किट्टू निवासी जावरा फाटक रतलाम व नवेद अली निवासी सीआई कॉलोनी जहांगीराबाद भोपाल बताए हैं. दोनों आरोपियों से 19.7 ग्राम मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली व हरियाणा से मेफेड्रोन लाकर भोपाल में बेचते थे. दिल्ली व हरियाणा के तस्करों से उनकी टेलीग्राम पर बात होती थी, फिर वॉट्सऐप पर चैट करने के बाद तीसरा व्यक्ति ड्रग्स उपलब्ध कराता था. जगह के हिसाब से आरोपी दाम तय करते थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Nov 2024 By दैनिक जागरण

भोपाल में फिर नशे के सौदागर गिरफ्तार, खतरनाक ड्रग्स की डिलीवरी देने से पहले पुलिस ने दबोचा

BHOPAL, MP

क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 19.4 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई है, जिसकी कीमत दो लाख रुपए है. शरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह तस्कर दिल्ली व हरियाणा से ड्रग्स लाकर भोपाल में बेचते थे. आरोपियों की दिल्ली व हरियाणा के तस्करों से सोशल मीडिया पर बात होती थी. क्राइम ब्रांच ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एमपी नगर में कर रहे थे ग्राहक का इंतजार

भोपाल क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया, '' भोपाल क्राइम ब्रांच को एक मुखबिर से जानकारी मिली कि एमपी नगर जोन वन के यस बैंक के सामने ग्राउंड में दो लड़के मादक पदार्थ मेफेड्रोन लिए खड़े हैं. दोनों आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे. सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया.''

एक आरोपी रतलाम तो दूसरा भोपाल से

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साजिद खान उर्फ किट्टू निवासी जावरा फाटक रतलाम व नवेद अली निवासी सीआई कॉलोनी जहांगीराबाद भोपाल बताए हैं. दोनों आरोपियों से 19.7 ग्राम मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली व हरियाणा से मेफेड्रोन लाकर भोपाल में बेचते थे. दिल्ली व हरियाणा के तस्करों से उनकी टेलीग्राम पर बात होती थी, फिर वॉट्सऐप पर चैट करने के बाद तीसरा व्यक्ति ड्रग्स उपलब्ध कराता था. जगह के हिसाब से आरोपी दाम तय करते थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/drug-dealer-arrested-again-in-bhopal-police-caught-him-before/article-4171

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.