रीवा में मेडिकल एजेंसी से 24 लाख की नशीली दवाएं जब्त: ऑपरेशन क्लीन रीवा में 3 आरोपी गिरफ्तार

Rewa, MP

रीवा (मध्यप्रदेश), 26 जून 2025 रीवा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन रीवा" के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार देर रात चोरहटा थाना पुलिस ने अमहिया क्षेत्र स्थित एक मेडिकल एजेंसी पर छापा मारकर लगभग 24 लाख रुपए मूल्य की प्रतिबंधित और अत्यधिक नशे की टैबलेट जब्त की हैं।

इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से मेडिकल कारोबार की आड़ में अवैध नशीली दवाओं का नेटवर्क संचालित कर रहे थे।

नशीली दवाओं का नेटवर्क उजागर

इस ऑपरेशन की अगुवाई आईजी गौरव राजपूत और एसपी विवेक सिंह ने की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमहिया इलाके की एक मेडिकल एजेंसी में नशीली दवाओं का बड़ा स्टॉक छिपाकर रखा गया है और उसे अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा और मौके से हजारों टैबलेट्स बरामद कीं, जिनका बाजार मूल्य 24 लाख रुपये के आसपास आंका गया है।

गिरफ्तार आरोपी और उनके ठिकाने

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  • सज्जन पटेल (32) – निवासी पचोखर, जिला सीधी

  • मनोज कुमार गुप्ता (33) – निवासी महाजन टोला, बिछिया

  • पुष्पेंद्र नामदेव (35) – निवासी कपसा, सेमरिया

ये आरोपी नशीली दवाओं की आपूर्ति रीवा समेत आस-पास के कई जिलों में कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क अंतरजनपदीय हो सकता है और आगे की पूछताछ में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

कानूनी कार्रवाई जारी

एसपी विवेक सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, "कार्रवाई पूरी तरह से पुख्ता सूचना के आधार पर की गई है। मौके से जब्त दवाएं फार्मेसी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।"

एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन क्लीन रीवा के अंतर्गत आने वाले दिनों में नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में मेडिकल एजेंसी से 24 लाख की नशीली दवाएं जब्त: ऑपरेशन क्लीन रीवा में 3 आरोपी गिरफ्तार

Rewa, MP

इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से मेडिकल कारोबार की आड़ में अवैध नशीली दवाओं का नेटवर्क संचालित कर रहे थे।

नशीली दवाओं का नेटवर्क उजागर

इस ऑपरेशन की अगुवाई आईजी गौरव राजपूत और एसपी विवेक सिंह ने की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमहिया इलाके की एक मेडिकल एजेंसी में नशीली दवाओं का बड़ा स्टॉक छिपाकर रखा गया है और उसे अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा और मौके से हजारों टैबलेट्स बरामद कीं, जिनका बाजार मूल्य 24 लाख रुपये के आसपास आंका गया है।

गिरफ्तार आरोपी और उनके ठिकाने

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  • सज्जन पटेल (32) – निवासी पचोखर, जिला सीधी

  • मनोज कुमार गुप्ता (33) – निवासी महाजन टोला, बिछिया

  • पुष्पेंद्र नामदेव (35) – निवासी कपसा, सेमरिया

ये आरोपी नशीली दवाओं की आपूर्ति रीवा समेत आस-पास के कई जिलों में कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क अंतरजनपदीय हो सकता है और आगे की पूछताछ में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

कानूनी कार्रवाई जारी

एसपी विवेक सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, "कार्रवाई पूरी तरह से पुख्ता सूचना के आधार पर की गई है। मौके से जब्त दवाएं फार्मेसी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।"

एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन क्लीन रीवा के अंतर्गत आने वाले दिनों में नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/drugs-worth-24-lakhs-from-medical-agency-in-rewa-arrested/article-25579

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.