इंदौर में शराबी पोते ने की बुजुर्ग दादी की हत्या: रुपए नहीं देने पर गला दबाया, पलंग पेटी में छिपाया शव, आरोपी गिरफ्तार

Indore, MP

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक नशे का आदी युवक ने अपनी बुजुर्ग दादी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पलंग पेटी में छिपा दिया और फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

घटना इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के सालवी मोहल्ला, इंद्रानगर की है। यहां 68 वर्षीय शांति धन्यज की उनके ही पोते विकास गौहर ने गला दबाकर हत्या कर दी। विकास की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है और वह लंबे समय से नशे का आदी है।

सुबह 4 बजे मांगे थे शराब के लिए पैसे, मना करने पर मारी हत्या

थाना प्रभारी वरेंद्र कुशवाह के अनुसार, आरोपी विकास ने घटना वाली सुबह करीब 4 बजे दादी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब शांति ने रुपए देने से इनकार किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर उनका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने शव को पलंग की पेटी में डाल दिया और घर से फरार हो गया।

उस समय घर में विकास की 7 साल की बेटी और 5 साल का बेटा भी मौजूद थे, जो सो रहे थे। घटना के बाद दोनों मासूम दिनभर बाहर खेलते रहे और किसी को इस बात का अंदेशा नहीं हुआ कि उनके साथ क्या अनहोनी हो चुकी है।

बुआ के शक से खुला राज, पेटी में मिला शव

शाम को जब विकास की बुआ नेरूलोड घर पहुंची और मां शांति नहीं दिखीं, तो उसने विकास से पूछताछ की। इसी दौरान विकास ने उसे घर से बाहर कर ताला लगाकर फरार हो गया। इस पर शांति की बेटी ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर जांच की गई तो पलंग पेटी में शव अस्त-व्यस्त हालत में पड़ा मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

पेंशन से चलता था पूरा घर, पोता बना हैवान

शांति धन्यज नगर निगम में मस्टरकर्मी पद से रिटायर्ड थीं और उन्हें हर माह पेंशन मिलती थी। उसी राशि से वह न सिर्फ घर चलाती थीं बल्कि पोते के बच्चों का भी पालन-पोषण करती थीं। विकास आए दिन उनसे पैसों की मांग करता था। कुछ समय पहले पत्नी भी उसे छोड़ चुकी है, वहीं उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तेजी से कार्रवाई करते हुए विकास को राजस्थान भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में शराबी पोते ने की बुजुर्ग दादी की हत्या: रुपए नहीं देने पर गला दबाया, पलंग पेटी में छिपाया शव, आरोपी गिरफ्तार

Indore, MP

घटना इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के सालवी मोहल्ला, इंद्रानगर की है। यहां 68 वर्षीय शांति धन्यज की उनके ही पोते विकास गौहर ने गला दबाकर हत्या कर दी। विकास की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है और वह लंबे समय से नशे का आदी है।

सुबह 4 बजे मांगे थे शराब के लिए पैसे, मना करने पर मारी हत्या

थाना प्रभारी वरेंद्र कुशवाह के अनुसार, आरोपी विकास ने घटना वाली सुबह करीब 4 बजे दादी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब शांति ने रुपए देने से इनकार किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर उनका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने शव को पलंग की पेटी में डाल दिया और घर से फरार हो गया।

उस समय घर में विकास की 7 साल की बेटी और 5 साल का बेटा भी मौजूद थे, जो सो रहे थे। घटना के बाद दोनों मासूम दिनभर बाहर खेलते रहे और किसी को इस बात का अंदेशा नहीं हुआ कि उनके साथ क्या अनहोनी हो चुकी है।

बुआ के शक से खुला राज, पेटी में मिला शव

शाम को जब विकास की बुआ नेरूलोड घर पहुंची और मां शांति नहीं दिखीं, तो उसने विकास से पूछताछ की। इसी दौरान विकास ने उसे घर से बाहर कर ताला लगाकर फरार हो गया। इस पर शांति की बेटी ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर जांच की गई तो पलंग पेटी में शव अस्त-व्यस्त हालत में पड़ा मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

पेंशन से चलता था पूरा घर, पोता बना हैवान

शांति धन्यज नगर निगम में मस्टरकर्मी पद से रिटायर्ड थीं और उन्हें हर माह पेंशन मिलती थी। उसी राशि से वह न सिर्फ घर चलाती थीं बल्कि पोते के बच्चों का भी पालन-पोषण करती थीं। विकास आए दिन उनसे पैसों की मांग करता था। कुछ समय पहले पत्नी भी उसे छोड़ चुकी है, वहीं उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तेजी से कार्रवाई करते हुए विकास को राजस्थान भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/drunken-grandson-in-indore-killed-the-elderly-grandmother-the-dead/article-23973

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.