बिजली न मिलने पर दफ्तर के सामने फांसी लगाने लगा किसान, अधिकारी बोले- मरना है तो मर जाओ

Shivpuri,MP

गांव में बिजली नहीं आने से नाराज किसान बिजली दफ्तर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान एक किसान फांसी लगाने लगा, जिस पर एक अधिकारी ने कहा कि मरना है तो मर जाओ. इसके बाद किसान और आक्रोशित हो गए.

शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विद्युत मंडल के दफ्तर के बाहर एक किसान अपने गले में फांसी का फंदा लगाकर बिजली की डीपी चालू करने की मांग कर रहा है. उसका कहना है कि कुछ दिनों से हम ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल रही है. हम लगातार बिजली दफ्तर में दस्तक दे रहे हैं. बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है. आज हम यहां बिजली लेने आए हैं, अगर बिजली नहीं मिलेगी तो फांसी पर लटक जाएंगे.

मामला बुधवार देर शाम का बताया जा रहा है. कोलारस तहसील के साखरौन गांव में बिजली नहीं मिलने से नाराज किसान प्रदर्शन करने विद्युत मंडल दफ्तर में पहुंचे थे.

'मरना है तो मर जाओ'

नाराज किसान का आरोप है कि अधिकारी से जब कहा गया कि एक व्यक्ति फांसी पर लटकने वाला है तो अधिकारी ने कहा, मरना है तो मर जाओ. हालांकि इस संबंध में विद्युत मंडल के जूनियर इंजीनियर का कहना है कि किसानों का आरोप निराधार है. ऐसा कोई अधिकारी नहीं कह सकता.

बाद में मौके पर कोलारस अनु विभाग के तहसीलदार पहुंचे. उन्होंने नाराज किसानों को समझाया और आश्वासन दिया कि गुरुवार सुबह 12 तक आपकी बिजली पहुंच जाएगी, तब जाकर किसान वहां से  वापस हुए.

आठ दिनों से नहीं मिली बिजली

कोलारस के विद्युत मंडल दफ्तर पर पहुंचे किसानों हंगामा करते हुए कहा कि उनके गांव में 8 दिनों से बिजली नहीं आई है. किसान दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन करने पहुंच गए. हंगामा उस समय और ज्यादा बढ़ गया, जब विनोद लोधी नाम के किसान ने अपने गले में फांसी का फंदा लगा लिया. उसने अधिकारी से कहा, अगर बिजली नहीं दोगे तो यहीं फांसी लगाकर मर जाएंगे.

किसान ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने गांव में बिजली का बिल नहीं भरा इसलिए बिजली विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी. अगर खेतों को पानी नहीं मिला और फसल चौपट हो गई तो उसके पास मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा.

क्या बोला बिजली विभाग

बिजली विभाग के सुपरवाइजर सुमित झा का कहना है कि किसानों का आरोप निराधार है. ऐसा कोई भी अधिकारी किसी किस से नहीं कह सकता कि मरना है तो मर जाओ. 30 से ज्यादा गांव के ऐसे किसान हैं, जिन पर 5 से 6 लाख रुपये विद्युत मंडल का बकाया है जो किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और जो फांसी के फंदे पर झूलने की कोशिश कर रहे हैं, उनके ऊपर भी बकाया है. जब तक  बिजली का बकाया बिल पूरा चुकता नहीं किया जाएगा, तब तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं की जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बिजली न मिलने पर दफ्तर के सामने फांसी लगाने लगा किसान, अधिकारी बोले- मरना है तो मर जाओ

Shivpuri,MP

शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विद्युत मंडल के दफ्तर के बाहर एक किसान अपने गले में फांसी का फंदा लगाकर बिजली की डीपी चालू करने की मांग कर रहा है. उसका कहना है कि कुछ दिनों से हम ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल रही है. हम लगातार बिजली दफ्तर में दस्तक दे रहे हैं. बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है. आज हम यहां बिजली लेने आए हैं, अगर बिजली नहीं मिलेगी तो फांसी पर लटक जाएंगे.

मामला बुधवार देर शाम का बताया जा रहा है. कोलारस तहसील के साखरौन गांव में बिजली नहीं मिलने से नाराज किसान प्रदर्शन करने विद्युत मंडल दफ्तर में पहुंचे थे.

'मरना है तो मर जाओ'

नाराज किसान का आरोप है कि अधिकारी से जब कहा गया कि एक व्यक्ति फांसी पर लटकने वाला है तो अधिकारी ने कहा, मरना है तो मर जाओ. हालांकि इस संबंध में विद्युत मंडल के जूनियर इंजीनियर का कहना है कि किसानों का आरोप निराधार है. ऐसा कोई अधिकारी नहीं कह सकता.

बाद में मौके पर कोलारस अनु विभाग के तहसीलदार पहुंचे. उन्होंने नाराज किसानों को समझाया और आश्वासन दिया कि गुरुवार सुबह 12 तक आपकी बिजली पहुंच जाएगी, तब जाकर किसान वहां से  वापस हुए.

आठ दिनों से नहीं मिली बिजली

कोलारस के विद्युत मंडल दफ्तर पर पहुंचे किसानों हंगामा करते हुए कहा कि उनके गांव में 8 दिनों से बिजली नहीं आई है. किसान दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन करने पहुंच गए. हंगामा उस समय और ज्यादा बढ़ गया, जब विनोद लोधी नाम के किसान ने अपने गले में फांसी का फंदा लगा लिया. उसने अधिकारी से कहा, अगर बिजली नहीं दोगे तो यहीं फांसी लगाकर मर जाएंगे.

किसान ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने गांव में बिजली का बिल नहीं भरा इसलिए बिजली विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी. अगर खेतों को पानी नहीं मिला और फसल चौपट हो गई तो उसके पास मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा.

क्या बोला बिजली विभाग

बिजली विभाग के सुपरवाइजर सुमित झा का कहना है कि किसानों का आरोप निराधार है. ऐसा कोई भी अधिकारी किसी किस से नहीं कह सकता कि मरना है तो मर जाओ. 30 से ज्यादा गांव के ऐसे किसान हैं, जिन पर 5 से 6 लाख रुपये विद्युत मंडल का बकाया है जो किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और जो फांसी के फंदे पर झूलने की कोशिश कर रहे हैं, उनके ऊपर भी बकाया है. जब तक  बिजली का बकाया बिल पूरा चुकता नहीं किया जाएगा, तब तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं की जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/due-to-lack-of-electricity-the-farmer-officer-started-hanging/article-11815

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.