महाकाल की सवारी के चलते उज्जैन में बदला स्कूलों का टाइमटेबल: रविवार को लगेंगे स्कूल, सोमवार रहेगा अवकाश

Ujjain, MP

श्रावण मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी को देखते हुए उज्जैन जिला प्रशासन ने एक खास फैसला लिया है। अब 14 जुलाई से 11 अगस्त तक हर रविवार स्कूल खुलेंगे और सोमवार को अवकाश रहेगा। यह व्यवस्था प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होगी।

श्रावण के दौरान उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। महाकाल की सवारी वाले दिन शहर के कई मार्ग बंद कर दिए जाते हैं, जिससे स्कूल बसों और बच्चों को दिक्कत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

5 सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद, उससे पहले रविवार को लगेंगे

इस वर्ष श्रावण मास में महाकाल की 5 सवारियां निकाली जाएंगी:

  • 14 जुलाई – पहली सवारी

  • 21 जुलाई – दूसरी सवारी

  • 28 जुलाई – तीसरी सवारी

  • 4 अगस्त – चौथी सवारी

  • 11 अगस्त – पंचम सवारी (भादौ मास)

इन पांचों सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे, जबकि एक दिन पहले रविवार को स्कूल खोले जाएंगे। अंतिम राजसी सवारी 18 अगस्त को निकलेगी, जो पूर्व से घोषित स्थानीय अवकाश में शामिल रहेगी, इसलिए इस दिन के लिए रविवार को स्कूल नहीं लगेंगे।

शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा अधिकारिक आदेश

कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था पिछले वर्षों की तरह ही लागू की जा रही है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी, बल्कि बच्चों और स्कूलों को भी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। शिक्षा विभाग शीघ्र ही इस बाबत औपचारिक आदेश जारी करेगा, जो उज्जैन नगर निगम क्षेत्र के सभी स्कूलों पर लागू होगा।

इन मार्गों से निकलेगी महाकाल की सवारी

महाकाल की सवारी शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगी। यह गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, रामघाट, और फिर वापस पटनी बाजार होते हुए मंदिर में समाप्त होगी। इस दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

महाकाल की सवारी के चलते उज्जैन में बदला स्कूलों का टाइमटेबल: रविवार को लगेंगे स्कूल, सोमवार रहेगा अवकाश

Ujjain, MP

श्रावण के दौरान उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। महाकाल की सवारी वाले दिन शहर के कई मार्ग बंद कर दिए जाते हैं, जिससे स्कूल बसों और बच्चों को दिक्कत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।

5 सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद, उससे पहले रविवार को लगेंगे

इस वर्ष श्रावण मास में महाकाल की 5 सवारियां निकाली जाएंगी:

  • 14 जुलाई – पहली सवारी

  • 21 जुलाई – दूसरी सवारी

  • 28 जुलाई – तीसरी सवारी

  • 4 अगस्त – चौथी सवारी

  • 11 अगस्त – पंचम सवारी (भादौ मास)

इन पांचों सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे, जबकि एक दिन पहले रविवार को स्कूल खोले जाएंगे। अंतिम राजसी सवारी 18 अगस्त को निकलेगी, जो पूर्व से घोषित स्थानीय अवकाश में शामिल रहेगी, इसलिए इस दिन के लिए रविवार को स्कूल नहीं लगेंगे।

शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा अधिकारिक आदेश

कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था पिछले वर्षों की तरह ही लागू की जा रही है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी, बल्कि बच्चों और स्कूलों को भी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। शिक्षा विभाग शीघ्र ही इस बाबत औपचारिक आदेश जारी करेगा, जो उज्जैन नगर निगम क्षेत्र के सभी स्कूलों पर लागू होगा।

इन मार्गों से निकलेगी महाकाल की सवारी

महाकाल की सवारी शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगी। यह गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, रामघाट, और फिर वापस पटनी बाजार होते हुए मंदिर में समाप्त होगी। इस दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/due-to-mahakal-ride-the-school-timetable-in-ujjain-will/article-26074

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.