अफसरों के नहीं आने से भोपाल सांसद ने छोड़ी मीटिंग, अधिकारी ने नहीं उठाया किसी भी जनप्रतिनिधि का फोन

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार सांसद आलोक शर्मा ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। बैठक में जल संसाधन विभाग से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। जिसके बाद सांसद का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।इसके अलावा नगरीय प्रशासन से भी कोई अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। जिसके बाद सांसद ने बैठक स्थगित करते हुए  महापौर की क्लास ले ली। 

आलोक शर्मा महापौर मालती राय से सवाल पूछते हुए कहा कि आप बताइए कहां है सब अधिकारी ? बैठक में अधिकारियों का गायब होना जनप्रतिनिधियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि मैं भी महापौर रहा हूं। अधिकारी मीटिंग में क्यों नहीं आए आप बताएं। इसके बाद बैठक से ही नगर निगम कमिश्नर को सांसद और महापौर ने फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। सांसद ने कहा कि ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम में ये क्या हो रहा है? आप महापौर है इसका संज्ञान लें। सांसद के जवाब में महापौर मालती राय ने कहा कि निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने हमारा भी फोन नहीं उठाया। हो सकता है, कहीं मीटिंग में होंगे। इस पर विधायक भगवानदास सबनानी ने भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हम भी 10 काम छोड़कर आए है, ऐसे काम नहीं चलेगा।

वहीं सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि अधिकारी हम सब जैन प्रतिनिधियों का फोन नहीं उठा रहे हैं। गजब के अधिकारी हैं नगर निगम के और गजब की शहर सरकार चल रही है। दरअसल, आज की बैठक में स्मार्ट सिटी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात होनी थी।  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Mar 2025 By दैनिक जागरण

अफसरों के नहीं आने से भोपाल सांसद ने छोड़ी मीटिंग, अधिकारी ने नहीं उठाया किसी भी जनप्रतिनिधि का फोन

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार सांसद आलोक शर्मा ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। बैठक में जल संसाधन विभाग से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। जिसके बाद सांसद का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।इसके अलावा नगरीय प्रशासन से भी कोई अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। जिसके बाद सांसद ने बैठक स्थगित करते हुए  महापौर की क्लास ले ली। 

आलोक शर्मा महापौर मालती राय से सवाल पूछते हुए कहा कि आप बताइए कहां है सब अधिकारी ? बैठक में अधिकारियों का गायब होना जनप्रतिनिधियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि मैं भी महापौर रहा हूं। अधिकारी मीटिंग में क्यों नहीं आए आप बताएं। इसके बाद बैठक से ही नगर निगम कमिश्नर को सांसद और महापौर ने फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। सांसद ने कहा कि ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम में ये क्या हो रहा है? आप महापौर है इसका संज्ञान लें। सांसद के जवाब में महापौर मालती राय ने कहा कि निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने हमारा भी फोन नहीं उठाया। हो सकता है, कहीं मीटिंग में होंगे। इस पर विधायक भगवानदास सबनानी ने भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हम भी 10 काम छोड़कर आए है, ऐसे काम नहीं चलेगा।

वहीं सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि अधिकारी हम सब जैन प्रतिनिधियों का फोन नहीं उठा रहे हैं। गजब के अधिकारी हैं नगर निगम के और गजब की शहर सरकार चल रही है। दरअसल, आज की बैठक में स्मार्ट सिटी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात होनी थी।  

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/due-to-the-absence-of-officers-bhopal-mp-left-the/article-15776

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.