भोपाल आर्मी फायरिंग रेंज में हादसा: ड्रोन से गिरा डमी बम, जवान की मौत

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के सूखी सेवनिया क्षेत्र स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ड्रोन से बम गिराने की ट्रेनिंग के दौरान एक डमी बम सीधे जवान के सिर पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक जवान की पहचान विजय सिंह (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के निवासी थे और भोपाल के बैरागढ़ स्थित आर्मी ऑफिस में हवलदार के पद पर कार्यरत थे।

400 फीट की ऊंचाई से गिरा 4 किलो वजनी बम

जानकारी के मुताबिक, सेना द्वारा जवानों को ड्रोन तकनीक से बम गिराने और उससे बचाव की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी दौरान एक ड्रोन में लोड किया गया लोहे का डमी बम तय स्थान के बजाय सीधे जवान के सिर पर आ गिरा। बम का वजन करीब 4 किलो से अधिक बताया जा रहा है।

गंभीर रूप से घायल जवान की अस्पताल में मौत

गंभीर रूप से घायल जवान को आनन-फानन में सेना के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम हमीदिया अस्पताल में कराया गया है।

तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही? जांच शुरू

पुलिस और सेना दोनों ही इस हादसे की तकनीकी और मानवीय चूक के पहलुओं से जांच कर रही हैं। सूखी सेवनिया थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी पोस्टमॉर्टम के दौरान मौजूद रहे।

ट्रेनिंग में क्यों हुआ चूक?

प्रशिक्षण जैसे अत्यंत संवेदनशील सत्रों में भी सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी होता है। यह हादसा सेना के प्रशिक्षण तंत्र पर सवाल खड़े करता है कि क्या सभी सावधानियां बरती गई थीं?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल आर्मी फायरिंग रेंज में हादसा: ड्रोन से गिरा डमी बम, जवान की मौत

Bhopal, MP

मृतक जवान की पहचान विजय सिंह (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के निवासी थे और भोपाल के बैरागढ़ स्थित आर्मी ऑफिस में हवलदार के पद पर कार्यरत थे।

400 फीट की ऊंचाई से गिरा 4 किलो वजनी बम

जानकारी के मुताबिक, सेना द्वारा जवानों को ड्रोन तकनीक से बम गिराने और उससे बचाव की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी दौरान एक ड्रोन में लोड किया गया लोहे का डमी बम तय स्थान के बजाय सीधे जवान के सिर पर आ गिरा। बम का वजन करीब 4 किलो से अधिक बताया जा रहा है।

गंभीर रूप से घायल जवान की अस्पताल में मौत

गंभीर रूप से घायल जवान को आनन-फानन में सेना के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम हमीदिया अस्पताल में कराया गया है।

तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही? जांच शुरू

पुलिस और सेना दोनों ही इस हादसे की तकनीकी और मानवीय चूक के पहलुओं से जांच कर रही हैं। सूखी सेवनिया थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी पोस्टमॉर्टम के दौरान मौजूद रहे।

ट्रेनिंग में क्यों हुआ चूक?

प्रशिक्षण जैसे अत्यंत संवेदनशील सत्रों में भी सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी होता है। यह हादसा सेना के प्रशिक्षण तंत्र पर सवाल खड़े करता है कि क्या सभी सावधानियां बरती गई थीं?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dummy-bomb-jawan-dies-from-a-drone-in-bhopal-army/article-25383

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.