जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ई-रिक्शा को डंपर ने मारी टक्कर, 8 साल के बच्चे की मौत, 7 घायल

Jabalpur, MP

नर्मदा दर्शन के बाद लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब उनकी सवारी कर रहा ई-रिक्शा एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया। यह दर्दनाक हादसा खमरिया थाना क्षेत्र के झिरिया मंदिर के पास देर रात हुआ, जिसमें एक 8 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 7 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजस्थान से नर्मदा दर्शन को आया था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान से जबलपुर आए एक परिवार ने गोरीघाट में मां नर्मदा के दर्शन किए थे। दर्शन उपरांत जब वे ई-रिक्शा से लौट रहे थे, तभी झिरिया मंदिर के पास तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 8 वर्षीय कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल हुए सभी परिजन अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल अन्य 7 लोगों को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डंपर चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

लगातार हो रहे हादसे, जिम्मेदारी किसकी?

इस तरह की घटनाएं राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की ओर इशारा करती हैं। बेपरवाह वाहन चालकों की लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। प्रशासन और ट्रैफिक विभाग की निष्क्रियता भी ऐसे हादसों को न्योता दे रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ई-रिक्शा को डंपर ने मारी टक्कर, 8 साल के बच्चे की मौत, 7 घायल

Jabalpur, MP

राजस्थान से नर्मदा दर्शन को आया था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान से जबलपुर आए एक परिवार ने गोरीघाट में मां नर्मदा के दर्शन किए थे। दर्शन उपरांत जब वे ई-रिक्शा से लौट रहे थे, तभी झिरिया मंदिर के पास तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 8 वर्षीय कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल हुए सभी परिजन अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल अन्य 7 लोगों को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डंपर चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

लगातार हो रहे हादसे, जिम्मेदारी किसकी?

इस तरह की घटनाएं राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की ओर इशारा करती हैं। बेपरवाह वाहन चालकों की लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। प्रशासन और ट्रैफिक विभाग की निष्क्रियता भी ऐसे हादसों को न्योता दे रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dumper-collided-with-painful-road-accident-e-rickshaw-in-jabalpur-8-year-old/article-24191

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.