निवाड़ी में खड़े ट्रॉले से टकराया डंपर, आग लगने से ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले

निवाड़ी (म.प्र.)

By Rohit.P
On

निवाड़ी सड़क हादसा में ट्रॉले से टकराने के बाद डंपर में आग लग गई। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर की जिंदा जलने से मौत हो गई।

निवाड़ी में सड़क किनारे खड़े एक ट्रॉले में पीछे से तेज रफ्तार डंपर घुस गया, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसा सोमवार रात करीब 12:30 बजे हुआ। आग लगने से डंपर में सवार ड्राइवर और क्लीनर बाहर निकलने का मौका नहीं पा सके और जिंदा जल गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान राजा अहिरवार (32) और गोपाल अहिरवार के रूप में की है। दोनों दमोह जिले के चैनपुरा बटियागढ़ नरसिंहगढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे। परिजनों के पहुंचने के बाद निवाड़ी जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। चार दमकल वाहनों को लगाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद क्रेन की मदद से डंपर के केबिन को हटाया गया, जहां भीतर दो जले हुए शव मिले।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़ा ट्रॉला बिना संकेतक और लाइट के खड़ा था। पुलिस का कहना है कि रात के अंधेरे में डंपर चालक को ट्रॉला दिखाई नहीं दिया, जिससे यह भीषण टक्कर हुई। डंपर दमोह-नरसिंहपुर मार्ग से पारीक्षा-झांसी की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि पीछे चल रहे भारी वाहन में सीमेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाली राख भरी थी। टक्कर के बाद यह राख सड़क पर फैल गई और आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। यही वजह रही कि डंपर का केबिन कुछ ही देर में आग की चपेट में आ गया और उसमें फंसे दोनों लोग बाहर नहीं निकल सके।

इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है। गोपाल अहिरवार की मौत ने उनके परिवार को दूसरा बड़ा झटका दिया है। गांव के ही वकील अहिरवार ने बताया कि गोपाल की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 12 और 15 वर्ष है। पांच साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। अब दोनों बच्चियों का सहारा केवल बुजुर्ग दादा-दादी ही हैं। वहीं मृतक राजा अहिरवार अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार की जिम्मेदारी अब बुजुर्ग मां और अन्य परिजनों पर आ गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2026 By Rohit.P

निवाड़ी में खड़े ट्रॉले से टकराया डंपर, आग लगने से ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले

निवाड़ी (म.प्र.)

निवाड़ी में सड़क किनारे खड़े एक ट्रॉले में पीछे से तेज रफ्तार डंपर घुस गया, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसा सोमवार रात करीब 12:30 बजे हुआ। आग लगने से डंपर में सवार ड्राइवर और क्लीनर बाहर निकलने का मौका नहीं पा सके और जिंदा जल गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान राजा अहिरवार (32) और गोपाल अहिरवार के रूप में की है। दोनों दमोह जिले के चैनपुरा बटियागढ़ नरसिंहगढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे। परिजनों के पहुंचने के बाद निवाड़ी जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। चार दमकल वाहनों को लगाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद क्रेन की मदद से डंपर के केबिन को हटाया गया, जहां भीतर दो जले हुए शव मिले।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़ा ट्रॉला बिना संकेतक और लाइट के खड़ा था। पुलिस का कहना है कि रात के अंधेरे में डंपर चालक को ट्रॉला दिखाई नहीं दिया, जिससे यह भीषण टक्कर हुई। डंपर दमोह-नरसिंहपुर मार्ग से पारीक्षा-झांसी की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि पीछे चल रहे भारी वाहन में सीमेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाली राख भरी थी। टक्कर के बाद यह राख सड़क पर फैल गई और आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। यही वजह रही कि डंपर का केबिन कुछ ही देर में आग की चपेट में आ गया और उसमें फंसे दोनों लोग बाहर नहीं निकल सके।

इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है। गोपाल अहिरवार की मौत ने उनके परिवार को दूसरा बड़ा झटका दिया है। गांव के ही वकील अहिरवार ने बताया कि गोपाल की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 12 और 15 वर्ष है। पांच साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। अब दोनों बच्चियों का सहारा केवल बुजुर्ग दादा-दादी ही हैं। वहीं मृतक राजा अहिरवार अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार की जिम्मेदारी अब बुजुर्ग मां और अन्य परिजनों पर आ गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dumper-collides-with-trolley-parked-in-niwari-driver-cleaner-burnt-alive/article-52278

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.