- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शराब पार्टी के दौरान चाचा ने भतीजे को मारी गोली, मौके पर ही मौत, आरोपी गिरफ्तार
शराब पार्टी के दौरान चाचा ने भतीजे को मारी गोली, मौके पर ही मौत, आरोपी गिरफ्तार
BHIND, MP
जिले के शिवाजी नगर वार्ड क्रमांक 9 में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शराब पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी में चाचा ने अपने ही भतीजे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिवचरण के रूप में हुई है, जो अपने चाचा के साथ घर पर ही शराब पी रहा था। दिन में चली इस शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जो धीरे-धीरे उग्र होती चली गई। गुस्से में आकर चाचा ने तमंचे से गोली चला दी, जिससे शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंची, शव भेजा गया पीएम के लिए
घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी मुकेश शक ने बताया कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मौके पर फैला तनाव, पुलिस तैनात
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। लोगों में आक्रोश देखा गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए