सिक्किम में ड्यूटी के दौरान जवान का निधन: भिंड में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नम आंखों से ग्रामीणों ने दी अंतिम विदाई

Bhind, MP

देश सेवा के दौरान सिक्किम में तैनात भारतीय सेना के वीर सपूत नायब सूबेदार अरविंद सिंह चौहान का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह बुधवार को उनके पैतृक गांव चरथर (भिंड) लाई गई, जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे रजत सिंह चौहान ने अपने शहीद पिता को मुखाग्नि दी।

गांव की गलियों में "अरविंद फौजी अमर रहें" के नारे गूंजते रहे। अंतिम दर्शन को सैकड़ों ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। इस हृदय विदारक दृश्य के बीच हर आंख नम थी और पूरा गांव शोक में डूबा था।

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, गुवाहाटी में हुआ निधन

नायब सूबेदार अरविंद सिंह चौहान सिक्किम की 27 राजपूत बटालियन में तैनात थे। सोमवार को ड्यूटी के दौरान उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें गुवाहाटी स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने उसी रात अंतिम सांस ली।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

जब अरविंद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पत्नी रेनू, बेटी नव्या और 16 वर्षीय बेटे रजत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रजत ने बताया कि पिता मार्च में छुट्टी पर आए थे और अप्रैल में ड्यूटी पर लौटे थे। सोमवार को मां से बातचीत में उन्होंने सीने में दर्द की बात कही थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह बात आखिरी होगी।

सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई

बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जब उनका शव गांव पहुंचा, तो वहां शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन की ओर से भिंड-दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एसडीएम अखिलेश शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। भारतीय सेना के जवानों ने पारंपरिक सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भारी भीड़ ने "भारत माता की जय" और "शहीद अरविंद अमर रहें" के नारों के साथ देश के इस वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सिक्किम में ड्यूटी के दौरान जवान का निधन: भिंड में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नम आंखों से ग्रामीणों ने दी अंतिम विदाई

Bhind, MP

गांव की गलियों में "अरविंद फौजी अमर रहें" के नारे गूंजते रहे। अंतिम दर्शन को सैकड़ों ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। इस हृदय विदारक दृश्य के बीच हर आंख नम थी और पूरा गांव शोक में डूबा था।

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, गुवाहाटी में हुआ निधन

नायब सूबेदार अरविंद सिंह चौहान सिक्किम की 27 राजपूत बटालियन में तैनात थे। सोमवार को ड्यूटी के दौरान उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें गुवाहाटी स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने उसी रात अंतिम सांस ली।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

जब अरविंद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पत्नी रेनू, बेटी नव्या और 16 वर्षीय बेटे रजत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रजत ने बताया कि पिता मार्च में छुट्टी पर आए थे और अप्रैल में ड्यूटी पर लौटे थे। सोमवार को मां से बातचीत में उन्होंने सीने में दर्द की बात कही थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह बात आखिरी होगी।

सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई

बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जब उनका शव गांव पहुंचा, तो वहां शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन की ओर से भिंड-दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एसडीएम अखिलेश शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। भारतीय सेना के जवानों ने पारंपरिक सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भारी भीड़ ने "भारत माता की जय" और "शहीद अरविंद अमर रहें" के नारों के साथ देश के इस वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/during-duty-in-sikkim-the-jawan-died-in-bhind-with/article-23975

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.