प्रयागराज महाकुंभ यात्रा के दौरान ट्रेन में महिला की मौत, भीड़भाड़ से बिगड़ी तबीयत

Damoh, MP

दमोह रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात प्रयागराज महाकुंभ यात्रा पर जा रही महिला की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस तत्काल दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। किसी भी कार्रवाई से इंकार करते हुए परिजन रात में ही महिला के शव को एंबुलेंस से घर ले गए। महाकुंभ में स्नान करने के पहले ही महिला की मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सभी लोग उत्साह के साथ घर से निकले थे, लेकिन रस्ते में यह दुखद घटना हो गई।

जानकारी के अनुसार जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने बताया कि मंगलवार को ट्रेन क्रमांक 09801 सागोरिया बनारस के कोच एस-4 में वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रही महावीर नगर थाना कोटा राजस्थान की निवासी उमा सोनी पति ब्रजराज 60 अपने परिजनों के साथ गुना से प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। ट्रेन में अत्यधिक भीड़भाड़ होने की वजह से बैठने को भी जगह नहीं थी फिर भी सभी लोग किसी तरह प्रयागराज जा रहे थे। सागर स्टेशन निकलते ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। दमोह रेलवे स्टेशन आते ही महिला बेहोश हो गई। तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दी गई और 108 की मदद से दमोह जिला अस्पताल लाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने वृद्ध महिला उमा रानी को मृत घोषित कर दिया। बेटी रेखा सोनी और अन्य परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया और एंबुलेंस में शव लेकर गुना के लिए रवाना हो गए।

यात्रियों से खचाखच भरी आ रही ट्रेन
प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली सभी ट्रेनों में अत्यधिक भीड़भाड़ होने के बाबजूद श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। यहां तक कि रिजर्वेशन कंफर्म नहीं होने के बावजूद अत्यधिक भीड़ के बीच ट्रेनों में सफर करके घुटन भरे माहौल का शिकार हो रहे हैं। दमोह स्टेशन पर ही यह हालात देखे जा रहे हैं कि यात्री ट्रेनों में भीड़ इतनी अधिक है अंदर बैठे यात्री गेट नहीं खोल रहे और भगदड़ जैसे हालात बने हुए हैं। बिना गेट खुले ही ट्रेन आगे की ओर रवाना हो रही है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2025 By दैनिक जागरण

प्रयागराज महाकुंभ यात्रा के दौरान ट्रेन में महिला की मौत, भीड़भाड़ से बिगड़ी तबीयत

Damoh, MP

दमोह रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात प्रयागराज महाकुंभ यात्रा पर जा रही महिला की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस तत्काल दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। किसी भी कार्रवाई से इंकार करते हुए परिजन रात में ही महिला के शव को एंबुलेंस से घर ले गए। महाकुंभ में स्नान करने के पहले ही महिला की मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सभी लोग उत्साह के साथ घर से निकले थे, लेकिन रस्ते में यह दुखद घटना हो गई।

जानकारी के अनुसार जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने बताया कि मंगलवार को ट्रेन क्रमांक 09801 सागोरिया बनारस के कोच एस-4 में वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रही महावीर नगर थाना कोटा राजस्थान की निवासी उमा सोनी पति ब्रजराज 60 अपने परिजनों के साथ गुना से प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। ट्रेन में अत्यधिक भीड़भाड़ होने की वजह से बैठने को भी जगह नहीं थी फिर भी सभी लोग किसी तरह प्रयागराज जा रहे थे। सागर स्टेशन निकलते ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। दमोह रेलवे स्टेशन आते ही महिला बेहोश हो गई। तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दी गई और 108 की मदद से दमोह जिला अस्पताल लाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने वृद्ध महिला उमा रानी को मृत घोषित कर दिया। बेटी रेखा सोनी और अन्य परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया और एंबुलेंस में शव लेकर गुना के लिए रवाना हो गए।

यात्रियों से खचाखच भरी आ रही ट्रेन
प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली सभी ट्रेनों में अत्यधिक भीड़भाड़ होने के बाबजूद श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। यहां तक कि रिजर्वेशन कंफर्म नहीं होने के बावजूद अत्यधिक भीड़ के बीच ट्रेनों में सफर करके घुटन भरे माहौल का शिकार हो रहे हैं। दमोह स्टेशन पर ही यह हालात देखे जा रहे हैं कि यात्री ट्रेनों में भीड़ इतनी अधिक है अंदर बैठे यात्री गेट नहीं खोल रहे और भगदड़ जैसे हालात बने हुए हैं। बिना गेट खुले ही ट्रेन आगे की ओर रवाना हो रही है। 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/during-the-prayagraj-mahakumbh-yatra-the-death-of-a-woman/article-10763

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.