जबलपुर में बकरीद की नमाज के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि, मुफ़्ती-ए-आज़म ने कहा - "हर घर में हो कर्नल सोफिया जैसी बेटी"

Jabalpur, MP

On

बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर जबलपुर की रानीताल ईदगाह में इस बार सिर्फ इबादत नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का अद्भुत संदेश भी देखने को मिला। नमाज अदा करने पहुंचे मध्यप्रदेश के मुफ़्ती-ए-आज़म मौलाना डॉक्टर मोहम्मद मुशाहिद रज़ा कादरी ने इस अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मुस्लिम समाज की देश के प्रति भूमिका को मजबूती से रखा।

देश की रक्षा में मुसलमानों का योगदान आज भी बरकरार

मौलाना मुशाहिद रज़ा ने कहा, “देश को आज़ाद कराने में हिंदू और मुसलमान दोनों ने मिलकर कुर्बानियां दी हैं। मुसलमान आज भी सरहद से लेकर समाज तक देश की हिफाज़त में योगदान दे रहा है।” उन्होंने समाज में बढ़ते हिंदू-मुस्लिम तनाव पर चिंता जाहिर की और कहा कि “मुसलमान भारत का था, है और रहेगा। हमें नज़रअंदाज न किया जाए।”

कर्नल सोफिया की तारीफ में कहा - "वो बेमिसाल हैं"

मुफ़्ती-ए-आज़म ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की नायिका कर्नल सोफिया कुरैशी की जमकर सराहना करते हुए कहा कि “सोफिया जैसी बेटियां हर घर में हों तो देश हमेशा महफूज़ रहेगा। उन्होंने मुस्लिम समाज का सिर गर्व से ऊंचा किया है।” उन्होंने दुआ भी मांगी कि अल्लाह हर घर में देश पर मिटने वाली बेटियां अता करे।

श्रद्धांजलि के साथ अमन और एकता की दुआ

नमाज के दौरान न सिर्फ खुदा से अमन और भाईचारे की दुआ की गई, बल्कि शहीद जवानों की कुर्बानियों को भी याद किया गया। यह दृश्य शहरवासियों के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जहां धार्मिक अवसर को देश के नाम समर्पित किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By Nitin Trivedi

जबलपुर में बकरीद की नमाज के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि, मुफ़्ती-ए-आज़म ने कहा - "हर घर में हो कर्नल सोफिया जैसी बेटी"

Jabalpur, MP

देश की रक्षा में मुसलमानों का योगदान आज भी बरकरार

मौलाना मुशाहिद रज़ा ने कहा, “देश को आज़ाद कराने में हिंदू और मुसलमान दोनों ने मिलकर कुर्बानियां दी हैं। मुसलमान आज भी सरहद से लेकर समाज तक देश की हिफाज़त में योगदान दे रहा है।” उन्होंने समाज में बढ़ते हिंदू-मुस्लिम तनाव पर चिंता जाहिर की और कहा कि “मुसलमान भारत का था, है और रहेगा। हमें नज़रअंदाज न किया जाए।”

कर्नल सोफिया की तारीफ में कहा - "वो बेमिसाल हैं"

मुफ़्ती-ए-आज़म ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की नायिका कर्नल सोफिया कुरैशी की जमकर सराहना करते हुए कहा कि “सोफिया जैसी बेटियां हर घर में हों तो देश हमेशा महफूज़ रहेगा। उन्होंने मुस्लिम समाज का सिर गर्व से ऊंचा किया है।” उन्होंने दुआ भी मांगी कि अल्लाह हर घर में देश पर मिटने वाली बेटियां अता करे।

श्रद्धांजलि के साथ अमन और एकता की दुआ

नमाज के दौरान न सिर्फ खुदा से अमन और भाईचारे की दुआ की गई, बल्कि शहीद जवानों की कुर्बानियों को भी याद किया गया। यह दृश्य शहरवासियों के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जहां धार्मिक अवसर को देश के नाम समर्पित किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/during-the-prayers-of-bakrid-in-jabalpur-tribute-to-the/article-23501

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.