कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन: बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कार्यकारिणी में तवज्जों नहीं देने की कही बात

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की नई कार्यकारिणी का विरोध बैठक के दिन भी देखने को मिला। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जों नहीं दी गई।

दरअसल, आज गुरुवार से दो दिन तक कांग्रेस कार्यालय में बैठकों का दौर चलेगा। पहले कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बैठक हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, राजेंद्र सिंह मौजूद है। वहीं कई दिग्गज नेताओं ने इस मीटिंग से दूरी बनाई। कमेटी के आधे सदस्य नहीं पहुंचे। पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अजय सिंह, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, फूल सिंह बरैया, प्रवीण पाठक, बाला बच्चन, शोभा ओझा नहीं पहुंचे.

कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक के दौरान प्रदर्शन भी देखने को मिला। कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमीनी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने नई कार्यकारिणी में जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जों नहीं देने की बात कही। आपको बता दें कि पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक खत्म हो चुकी हैं।

एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक शुरू

एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा शुरू हो गई है। वहीं कल 22 नवंबर को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की नई टीम (कांग्रेस कार्यकारिणी) की बैठक होगी। जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को शामिल होने को कहा गया है। कांग्रेस कमेटी की तरफ से सभी सीनियर नेता और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

अस्त व्यस्त है कांग्रेस पार्टी- बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि जीतू पटवारी और नजदीकी ही बैठक में पहुंचे और कोई बैठक में नहीं पहुंचा। कांग्रेस पार्टी खंड-खंड विभाजित है। अंदर मीटिंग चल रही है और बाहर प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस मस्त है, जनता त्रस्त है, अस्त व्यस्त है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Nov 2024 By दैनिक जागरण

कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन: बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कार्यकारिणी में तवज्जों नहीं देने की कही बात

BHOPAL, MP

दरअसल, आज गुरुवार से दो दिन तक कांग्रेस कार्यालय में बैठकों का दौर चलेगा। पहले कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बैठक हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, राजेंद्र सिंह मौजूद है। वहीं कई दिग्गज नेताओं ने इस मीटिंग से दूरी बनाई। कमेटी के आधे सदस्य नहीं पहुंचे। पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अजय सिंह, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, फूल सिंह बरैया, प्रवीण पाठक, बाला बच्चन, शोभा ओझा नहीं पहुंचे.

कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक के दौरान प्रदर्शन भी देखने को मिला। कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमीनी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने नई कार्यकारिणी में जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जों नहीं देने की बात कही। आपको बता दें कि पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक खत्म हो चुकी हैं।

एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक शुरू

एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा शुरू हो गई है। वहीं कल 22 नवंबर को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की नई टीम (कांग्रेस कार्यकारिणी) की बैठक होगी। जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को शामिल होने को कहा गया है। कांग्रेस कमेटी की तरफ से सभी सीनियर नेता और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

अस्त व्यस्त है कांग्रेस पार्टी- बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि जीतू पटवारी और नजदीकी ही बैठक में पहुंचे और कोई बैठक में नहीं पहुंचा। कांग्रेस पार्टी खंड-खंड विभाजित है। अंदर मीटिंग चल रही है और बाहर प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस मस्त है, जनता त्रस्त है, अस्त व्यस्त है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/during-the-protest-meeting-outside-the-congress-office-workers-raised/article-3914

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.