- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- काली कमाई के बादशाह पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ ED ने दर्ज किया केस, परिवार से भी होगी पूछताछ
काली कमाई के बादशाह पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ ED ने दर्ज किया केस, परिवार से भी होगी पूछताछ
BHOPAL, MP

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की काली कमाई मामले में केंद्र सरकार की दूसरी जांच एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है. दरअसल, काली कमाई के बादशाह सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर के यहां लगभग 23 करोड़ रुपये कैश और 55 किलो से अधिक सोना मिलने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब ईडी इस मामले में परिवार से भी पूछताछ करेगी.
प्रवर्तन निदेशालय ने एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की. हालांकि इससे पहले डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है. सोने की बिस्किट मिलने के मामले में आयकर विभाग से DRI ने जानकारी मांगी थी. जिसके बाद तीनों केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर के ठिकानों से मिली जानकारी आपस में शेयर की.
ईडी अब इस दिशा में जांच करेगी कि संपत्ति कहां से कैसे अर्जित की गई. दूसरे देशों से पैसे का गलत तरीके से लेनदेन तो नहीं हुआ है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए