'धन कुबेर' साैरभ शर्मा से जुड़े मामले में ED का भोपाल-ग्वालियर की 8 जगहों पर छापा

JAGRAN DESK

खास बात ये भी है कि आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां बीते कुछ दिनों में तीन जांच एजेंसियों- ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई की थी. इस दौरान उसके पास 93 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी मिली. इनमें कार में मिला 54 किलो सोना और 11 करोड़ कैश भी शामिल हैं. हालांकि अभी तक सौरभ किसी एजेंसी के हाथ नही आ सका है.

आरटीओ के पूर्व आरक्षक (Ex RTO Constable) धन कुबेर सौरभ शर्मा (Saurabh Sharma) भले ही अभी ईडी (ED) की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन उसके संपर्क वालों की घेराबंदी जारी है. भोपाल में इंद्रपुरी स्थित नवोदय हॉस्पिटल समेत 4 ठिकाने जबकि ग्वालियर में मुरार स्थित सीपी कॉलोनी समेत 4 जगहों पर छापे मारे गए हैं. ग्वालियर (Gwalior ED Raid) में मुरार स्थित सीपी कॉलोनी में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापा मारा है. कार्रवाई पूर्व रजिस्ट्रार केके अरोरा के घर पर की गई है. अरोरा आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़े और नजदीकी बताए जा रहे हैं. यह भी बताया जा रहा है कि विनय हासवानी ने बेनामी रजिस्ट्रियां इनके सहयोग से ही की हैं. पता चला है कि अरोरा पिछले 15 दिन से ग्वालियर में अपने घर पर नहीं हैं. वे अपने पुत्र के पास बेंगलुरु में हैं. वहीं इस मामले में भोपाल के चार ठिकानों पर कार्रवाई जारी है. नवोदय कैंसर अस्पताल में निवेश की जानकारी पर पहुंची है ईडी टीम. सौरभ शर्मा के करीबी और दूसरे अन्य लोगों ने बड़े पैमाने पर किया है नवोदय कैंसर अस्पताल में निवेश.

जांच में क्या मिला?

बताया गया कि ईडी की टीम (ED Team) सुबह लगभग 5 बजे अरोरा के सीपी कॉलोनी मुरार स्थित घर पहुंची. वहां अरोरा नहीं मिले, लेकिन वहां से कई दस्तावेज मिले हैं. फिलहाल ईडी के अफसर अरोरा के घर से मिले दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पंजीयन विभाग के रिटायर सब रजिस्ट्रार अरोरा, विनय हासवानी के बिजनेस पार्टनर हैं. भोपाल के मेंडोरी स्थित विनय हासवानी के फार्म हाउस से ही 54 किलो गोल्ड और 11 करोड़ कैश से लदी कार मिली थी. वह सौरभ शर्मा के मौसा, पूर्व डीएसपी मुनीश राजोरिया का दामाद है.

ऐसा था 'धनकुबेर' का कारोबार!

सौरभ पर चेक पोस्ट पर तैनाती में दलाली के आरोप इन दिनों सुर्खियों में हैं. मप्र के परिवहन विभाग (आरटीओ) में आरक्षक रहे सौरभ शर्मा और उसके करीबियों पर नाकों पर तैनाती कराने के लिए दलाली से धन उगाही के आरोप हैं.

सौरभ ने महज 12 साल की नौकरी में प्रदेशभर में करोड़ों की अवैध कमाई से जमीनों और कारोबार का साम्राज्य  खड़ा कर लिया. परिवहन महकमें से नौकरी छोड़ने से पहले ही वह रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ गया था. मूल रूप से ग्वालियर निवासी  सौरभ को अपने डॉक्टर पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. महज कुछ साल की नौकरी में ही उसका रहन-सहन बदल गया था. इसकी शिकायत परिवहन विभाग सहित अन्य जांच एजेंसियों पर की जाने लगीं तो सौरभ ने वीआरएस लेने ले लिया. इसके बाद भोपाल के कई नामचीन बिल्डरों के साथ प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने लगा.

करोड़ों की संपत्ति का हुआ था खुलासा

कुछ समय पहले लोकायुक्त ने उसके यहां रेड करके करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया फिर इस मामले में ईडी की भी एंट्री हुई. सूत्रों का दावा है कि विनय हासवानी ही बीते 19 दिसंबर 2024 को इनोवा कार को चार से पांच गाड़ियों के काफिले के साथ दो बार मेंडोरी ले गया था. इसके बाद उसके लोग इस कार को लगातार वॉच कर रहे थे. बाद में इस कार को पुलिस ने जब्त किया. इसमें नकदी के साथ-साथ 54 किलो सोना जब्त किया गया था. जिस  जगह पर यह गाड़ी जब्त की गई, वहां सिर्फ 3 फॉर्म हाउस हैं. उससे आगे जाने का कोई रास्ता भी नहीं है.

जबलपुर में रिश्तेदारों के यहां भी मारी थी रेड

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल की टीम ने जबलपुर में सौरभ शर्मा के जीजा रोहित तिवारी के ठिकाने पर दबिश दी थी. ईडी भोपाल में सौरभ के सहयोगी शरद जायसवाल और ग्वालियर में चेतन सिंह गौर के घर-दफ्तर पर छापेमारी कर 23 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त कर चुकी है. ईडी मामले की जांच आयकर विभाग की जांच से अलग हटकर कर रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2025 By दैनिक जागरण

'धन कुबेर' साैरभ शर्मा से जुड़े मामले में ED का भोपाल-ग्वालियर की 8 जगहों पर छापा

JAGRAN DESK

आरटीओ के पूर्व आरक्षक (Ex RTO Constable) धन कुबेर सौरभ शर्मा (Saurabh Sharma) भले ही अभी ईडी (ED) की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन उसके संपर्क वालों की घेराबंदी जारी है. भोपाल में इंद्रपुरी स्थित नवोदय हॉस्पिटल समेत 4 ठिकाने जबकि ग्वालियर में मुरार स्थित सीपी कॉलोनी समेत 4 जगहों पर छापे मारे गए हैं. ग्वालियर (Gwalior ED Raid) में मुरार स्थित सीपी कॉलोनी में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापा मारा है. कार्रवाई पूर्व रजिस्ट्रार केके अरोरा के घर पर की गई है. अरोरा आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़े और नजदीकी बताए जा रहे हैं. यह भी बताया जा रहा है कि विनय हासवानी ने बेनामी रजिस्ट्रियां इनके सहयोग से ही की हैं. पता चला है कि अरोरा पिछले 15 दिन से ग्वालियर में अपने घर पर नहीं हैं. वे अपने पुत्र के पास बेंगलुरु में हैं. वहीं इस मामले में भोपाल के चार ठिकानों पर कार्रवाई जारी है. नवोदय कैंसर अस्पताल में निवेश की जानकारी पर पहुंची है ईडी टीम. सौरभ शर्मा के करीबी और दूसरे अन्य लोगों ने बड़े पैमाने पर किया है नवोदय कैंसर अस्पताल में निवेश.

जांच में क्या मिला?

बताया गया कि ईडी की टीम (ED Team) सुबह लगभग 5 बजे अरोरा के सीपी कॉलोनी मुरार स्थित घर पहुंची. वहां अरोरा नहीं मिले, लेकिन वहां से कई दस्तावेज मिले हैं. फिलहाल ईडी के अफसर अरोरा के घर से मिले दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पंजीयन विभाग के रिटायर सब रजिस्ट्रार अरोरा, विनय हासवानी के बिजनेस पार्टनर हैं. भोपाल के मेंडोरी स्थित विनय हासवानी के फार्म हाउस से ही 54 किलो गोल्ड और 11 करोड़ कैश से लदी कार मिली थी. वह सौरभ शर्मा के मौसा, पूर्व डीएसपी मुनीश राजोरिया का दामाद है.

ऐसा था 'धनकुबेर' का कारोबार!

सौरभ पर चेक पोस्ट पर तैनाती में दलाली के आरोप इन दिनों सुर्खियों में हैं. मप्र के परिवहन विभाग (आरटीओ) में आरक्षक रहे सौरभ शर्मा और उसके करीबियों पर नाकों पर तैनाती कराने के लिए दलाली से धन उगाही के आरोप हैं.

सौरभ ने महज 12 साल की नौकरी में प्रदेशभर में करोड़ों की अवैध कमाई से जमीनों और कारोबार का साम्राज्य  खड़ा कर लिया. परिवहन महकमें से नौकरी छोड़ने से पहले ही वह रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ गया था. मूल रूप से ग्वालियर निवासी  सौरभ को अपने डॉक्टर पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. महज कुछ साल की नौकरी में ही उसका रहन-सहन बदल गया था. इसकी शिकायत परिवहन विभाग सहित अन्य जांच एजेंसियों पर की जाने लगीं तो सौरभ ने वीआरएस लेने ले लिया. इसके बाद भोपाल के कई नामचीन बिल्डरों के साथ प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने लगा.

करोड़ों की संपत्ति का हुआ था खुलासा

कुछ समय पहले लोकायुक्त ने उसके यहां रेड करके करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया फिर इस मामले में ईडी की भी एंट्री हुई. सूत्रों का दावा है कि विनय हासवानी ही बीते 19 दिसंबर 2024 को इनोवा कार को चार से पांच गाड़ियों के काफिले के साथ दो बार मेंडोरी ले गया था. इसके बाद उसके लोग इस कार को लगातार वॉच कर रहे थे. बाद में इस कार को पुलिस ने जब्त किया. इसमें नकदी के साथ-साथ 54 किलो सोना जब्त किया गया था. जिस  जगह पर यह गाड़ी जब्त की गई, वहां सिर्फ 3 फॉर्म हाउस हैं. उससे आगे जाने का कोई रास्ता भी नहीं है.

जबलपुर में रिश्तेदारों के यहां भी मारी थी रेड

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल की टीम ने जबलपुर में सौरभ शर्मा के जीजा रोहित तिवारी के ठिकाने पर दबिश दी थी. ईडी भोपाल में सौरभ के सहयोगी शरद जायसवाल और ग्वालियर में चेतन सिंह गौर के घर-दफ्तर पर छापेमारी कर 23 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त कर चुकी है. ईडी मामले की जांच आयकर विभाग की जांच से अलग हटकर कर रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ed-raids-8-places-in-bhopal-gwalior-in-the-case-related/article-7889

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.