- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल सहित कई जिलों में ED की छापेमारी, डेयरी प्रोडक्ट कारोबारी के घर पर दस्तावेज खंगाल रही टीम
भोपाल सहित कई जिलों में ED की छापेमारी, डेयरी प्रोडक्ट कारोबारी के घर पर दस्तावेज खंगाल रही टीम
BHOPAL, MP
डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी के मुख्यालय और मालिक के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा है. ईडी को कंपनी को लेकर कई शिकायतें मिली थीं.
मध्य प्रदेश में जय श्री गायत्री फूड के मुख्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापा मारा। गायत्री फूड कंपनी डेयरी प्रोडक्ट्स तैयार करती है। बुधवार सुबह ईडी की टीम ने प्रदेश की राजधानी भोपाल, मुरैना, सीहोर समेत कंपनी के अन्य ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। बताया जा रहा है कि कंपनी के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट होते हैं, जिन्हें भेजने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट तैयार किए जा रहे थे। फर्जी सर्टिफिकेट से कारोबार कर विदेशी निवेश किया जा रहा है। जिसकी शिकायत के बाद ईडी ने कार्रवाई की। इससे करीब छह महीने पहले इस कंपनी पर ( इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) EOW ने भी छापेमारी की थी।
कार्रवाई के दौरान जानकारी सामने आई है कि 27 देशों में भेजे जाने वाले प्रोडक्ट्स के सर्टिफिकेट फर्जी हैं। साथ ही दूसरे देशों की कई एजेंसियों ने अमानक खाद्य पदार्थों को लेकर केंद्र सरकार से शिकायत की थी। इसके आधार पर टीम ने कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा। ईडी की टीम राजधानी भोपाल के बिट्टन मार्केट के पास स्थित कंपनी के ऑफिस में कार्रवाई कर रही है।
पिता के आवास पर भी छापा
मुरैना जिले (Morena ED Raid) में गणेशपुरा में स्थित कंपनी मालिक के पिता राजेंद्र मोदी के घर पर भी ईडी ने छापा मारा है. मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में ईडी घुसी है और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है. घर के बाहर सीआरपीएफ और मुरैना सिटी कोतवाली का बल भी तैनात है. दल के साथ एक महिला अधिकारी भी शामिल है.

ईओडब्ल्यू ने ईडी को लिखा था पत्र
राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने जयश्री गायत्री फूड के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जानकारी साझा की थी. EOW ने जब छापा मारा था तो जयश्री गायत्री फूड को लेकर कई चौंकाने वाली सामने आई थी, जो फर्जी दस्तावेजों से जुड़ी मिली.
मामला देश से बाहर भी जुड़ा था. फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेशों में अरबों रुपये का कंपनी का कारोबार है. इसकी जांच के लिए ईडी को पत्र लिखकर दस्तावेज सौंपे गए थे. ईडी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छापे की कारवाई को अंजाम दिया.
डेयरी प्रोडक्ट बनाती है कंपनी
जयश्री गायत्री फूड कंपनी (Jaishri Gayatri Food Company) डेयरी प्रोडक्ट बनाती है, जिसके प्रोडक्ट कई देशों में निर्यात किए जाते हैं. ईडी की टीमें विदेशी निवेश सहित अन्य मामलों की शिकायत के आधार पर जांच करने पहुंची हैं. कंपनी के ठिकानों पर EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने भी 6 महीने पहले छापा मारा था.
ये भी पढ़ें- चेतन सिंह गौर को दफ्तर लेकर पहुंची लोकायुक्त टीम, सौरभ शर्मा से की गई पूछताछ, खुलेंगे राज
विदेशों से मिली शिकायतें
कंपनी पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर विदेश में कारोबार चलाने का आरोप है. इसके अलावा दूसरे देशों की कई एजेंसियों ने अमानक खाद्य पदार्थों को लेकर केंद्र सरकार से शिकायत की थी.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए