पूर्व RTO कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर ED की छापेमारी, स्पेशल कोर्ट से जमानत भी खारिज

JAGRAN DESK

आरटीओ के कॉन्स्टेबल रहे सौरभ शर्मा के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। ईडी ने उसके भोपाल और ग्वालियर स्थित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। एक दिन पहले ही स्पेशल कोर्ट ने सौरभ शर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। एजेंसियों को आशंका है कि सौरभ शर्मा अपनी पत्नी के साथ दुबई भाग गया है। मामले में जांच जारी है।

पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा पर अब कार्रवाई तेज हो गई है। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद ईडी ने इस मामले में केस दर्ज किया था। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग समेत सोने की जब्ती को लेकर सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। बताजा रहा है कि भोपाल समेत उसके अन्य ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इसके साथ ही सौरभ शर्मा के वकील ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। ऐसे में सौरभ को एंजेसियों के सामने पेश होना होगा।

कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

गुरुवार को विशेष अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। लोकआयुक्त की SPE टीम ने शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की थी। करोड़ों की नकदी, गहने और बेनामी संपत्तियां मिली थीं। इस छापेमारी में हीरे, सोना, चांदी और करोड़ों रुपये की नकदी बरामद हुई थी। इससे मामले में अन्य जांच एजेंसियां भी शामिल हो गईं। इस बीच, शर्मा अपनी पत्नी के साथ दुबई भागने की आशंका है।

राकेश पराशर ने लगाई थी याचिका

ग्वालियर के वकील राकेश पराशर ने गुरुवार को शर्मा की ओर से अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई। यह अर्जी रामप्रताप मिश्रा की विशेष अदालत में दायर की गई। यह अदालत लोकआयुक्त के मामलों की सुनवाई करती है। पराशर ने दलील दी कि शर्मा अब सरकारी कर्मचारी नहीं हैं। इसलिए उन्हें अग्रिम ज़मानत मिलनी चाहिए। हालांकि, अदालत ने कहा कि शर्मा सरकारी कर्मचारी रह चुके हैं। अपराध की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती।

2016 में मिली थई नौकरी

शर्मा को 2016 में अनुकंपा के आधार पर परिवहन विभाग में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 2023 में स्वेच्छा से नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वे रियल एस्टेट के कारोबार में लग गए। 19-20 दिसंबर को SPE की टीम ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें करोड़ों रुपये की बेहिसाब संपत्ति और नकदी मिली। शर्मा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। उनकी गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है। फिलहाल वे दुबई में हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Dec 2024 By दैनिक जागरण

पूर्व RTO कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर ED की छापेमारी, स्पेशल कोर्ट से जमानत भी खारिज

JAGRAN DESK

पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा पर अब कार्रवाई तेज हो गई है। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद ईडी ने इस मामले में केस दर्ज किया था। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग समेत सोने की जब्ती को लेकर सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। बताजा रहा है कि भोपाल समेत उसके अन्य ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इसके साथ ही सौरभ शर्मा के वकील ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। ऐसे में सौरभ को एंजेसियों के सामने पेश होना होगा।

कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

गुरुवार को विशेष अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। लोकआयुक्त की SPE टीम ने शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की थी। करोड़ों की नकदी, गहने और बेनामी संपत्तियां मिली थीं। इस छापेमारी में हीरे, सोना, चांदी और करोड़ों रुपये की नकदी बरामद हुई थी। इससे मामले में अन्य जांच एजेंसियां भी शामिल हो गईं। इस बीच, शर्मा अपनी पत्नी के साथ दुबई भागने की आशंका है।

राकेश पराशर ने लगाई थी याचिका

ग्वालियर के वकील राकेश पराशर ने गुरुवार को शर्मा की ओर से अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई। यह अर्जी रामप्रताप मिश्रा की विशेष अदालत में दायर की गई। यह अदालत लोकआयुक्त के मामलों की सुनवाई करती है। पराशर ने दलील दी कि शर्मा अब सरकारी कर्मचारी नहीं हैं। इसलिए उन्हें अग्रिम ज़मानत मिलनी चाहिए। हालांकि, अदालत ने कहा कि शर्मा सरकारी कर्मचारी रह चुके हैं। अपराध की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती।

2016 में मिली थई नौकरी

शर्मा को 2016 में अनुकंपा के आधार पर परिवहन विभाग में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 2023 में स्वेच्छा से नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वे रियल एस्टेट के कारोबार में लग गए। 19-20 दिसंबर को SPE की टीम ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें करोड़ों रुपये की बेहिसाब संपत्ति और नकदी मिली। शर्मा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। उनकी गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है। फिलहाल वे दुबई में हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ed-raids-the-premises-of-former-rto-constable-saurabh-sharma/article-6405

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.