ईडी की पूछताछ में खुलासा-रोहित ने शरद-सौरभ को मिलाया... 14 दिन के लिए जेल भेजे गए सौरभ, शरद-चेतन

BHOPAL, MP

आरटीओ का करोड़पति पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसका सबसे बड़ा राजदार शरद जायसवाल, जबलपुर के रोहित तिवारी के मार्फत एक-दूसरे के संपर्क में आए। 2014-15 में भोपाल की एक फर्म ने जबलपुर में कॉलोनी बनाई थी, इसमें शरद जायसवाल ने कई प्लॉट बिकवाए थे। यहीं से शरद, सौरभ के साले रोहित तिवारी के संपर्क में आया और उसका विश्वसनीय हो गया।

2015-16 में सौरभ ने भोपाल की प्रॉपर्टी डीलिंग फर्म से किनारा किया। बाद में रोहित तिवारी के लिए इन्वेस्टर तलाशने का काम करने लगा। इसके बाद चूना भट्‌टी में फगीटो रेस्टोरेंट शुरू किया। इसी दौरान रोहित ने शरद और सौरभ की मुलाकात कराई। शरद की मदद से सौरभ ने भोपाल, इंदौर में कई संपत्तियां खरीदीं।

सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन सिंह की रिमांड खत्म होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीनों को आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

सौरभ शर्मा को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती ईडी की टीम।

2011 में बतौर टीम लीडर जॉब करता था शरद 2011 में शरद जायसवाल भोपाल के दस नंबर मार्केट स्थित एक फर्म में जॉब करता था। यह फर्म बिल्डर्स की प्रॉपर्टी बिकवाने का काम करती थी। इसमें 50 से अधिक कर्मचारी थे। शरद 10 ब्रोकर्स की टीम का लीडर था। इस समय वह 6 नंबर स्थित एक साधारण फ्लैट में परिजन के साथ रहता था।

इसी फर्म ने 2014 में जबलपुर में एक प्रोजेक्ट लॉन्च किया। फर्म का बतौर कॉलोनाइजर जबलपुर में यह पहला प्रोजेक्ट था। शरद इस फर्म के कर्ताधर्ताओं का खास था। लिहाजा उसे जबलपुर के प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग से लेकर बिक्री तक की बड़ी जिम्मेदारी मिली। यहां उसने अपने संपर्क का इस्तेमाल कर कई प्लॉट्स की बिक्री कराई।

लोकल सपोर्ट के लिए शरद के साले बिल्डर रोहित तिवारी को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था। यहीं से शरद और रोहित संपर्क में आए थे। उसने रोहित का भरोसा जीता। 2016 में भोपाल की फर्म से रिजाइन दिया और बाद में स्वयं ठेकेदारी के काम करने लगा।

रोहित ने शरद को इंटीरियर डिजाइनिंग से लेकर भवन निर्माण के कई बड़े काम दिलाए। रोहित ने ही सौरभ के अरेरा कॉलोनी स्थित बंगले के रिनोवेशन का काम शरद को सौंपा। यहीं से शरद और सौरभ के रिश्ते की शुरुआत हुई।

मंगलवार को सौरभ और उसके साथियों को कोर्ट में पेश किया गया था।

खुद को RTO अधिकारी बताता था सौरभ ईडी पूछताछ में शरद ने कहा- सौरभ से मेरी मुलाकात केवल साढ़े चार साल पुरानी है। मैं पहले से ही कंस्ट्रक्शन फील्ड में था। रोहित तिवारी के नाम से सौरभ ने ई-7/78 नंबर बंगला खरीदा था। इस बंगले के मोडिफिकेशन का काम मैंने किया।

सौरभ मेरे काम की अक्सर तारीफ करता था। हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। शुरुआत में वह खुद को आरटीओ अधिकारी बताता था।

अविरल कंस्ट्रक्शन में शरद-चेतन भागीदार शरद ने पूछताछ में कहा था- सौरभ ने ऑफर दिया था कि मैं कंस्ट्रक्शन के बड़े ठेके उठाऊं। रुपए की कमी होने पर वह मदद करेगा। इसके बाद हम दोनों ने साथ काम शुरू किया। कई जमीनों की खरीद-फरोख्त सौरभ ने मेरे कहने पर की। इसे बेचकर मैंने रकम मुनाफा सहित लौटा दी।

धीरे-धीरे उसने मुझे होटल की देखरेख का जिम्मा भी दिया। सौरभ ने ही अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें चेतन और मुझे बराबरी का हिस्सेदार बताया। यह एकमात्र कंपनी है, जिसमें मैं और चेतन पार्टनर हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

ईडी की पूछताछ में खुलासा-रोहित ने शरद-सौरभ को मिलाया... 14 दिन के लिए जेल भेजे गए सौरभ, शरद-चेतन

BHOPAL, MP

आरटीओ का करोड़पति पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसका सबसे बड़ा राजदार शरद जायसवाल, जबलपुर के रोहित तिवारी के मार्फत एक-दूसरे के संपर्क में आए। 2014-15 में भोपाल की एक फर्म ने जबलपुर में कॉलोनी बनाई थी, इसमें शरद जायसवाल ने कई प्लॉट बिकवाए थे। यहीं से शरद, सौरभ के साले रोहित तिवारी के संपर्क में आया और उसका विश्वसनीय हो गया।

2015-16 में सौरभ ने भोपाल की प्रॉपर्टी डीलिंग फर्म से किनारा किया। बाद में रोहित तिवारी के लिए इन्वेस्टर तलाशने का काम करने लगा। इसके बाद चूना भट्‌टी में फगीटो रेस्टोरेंट शुरू किया। इसी दौरान रोहित ने शरद और सौरभ की मुलाकात कराई। शरद की मदद से सौरभ ने भोपाल, इंदौर में कई संपत्तियां खरीदीं।

सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन सिंह की रिमांड खत्म होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीनों को आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

सौरभ शर्मा को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती ईडी की टीम।
सौरभ शर्मा को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती ईडी की टीम।
 
2011 में बतौर टीम लीडर जॉब करता था शरद 2011 में शरद जायसवाल भोपाल के दस नंबर मार्केट स्थित एक फर्म में जॉब करता था। यह फर्म बिल्डर्स की प्रॉपर्टी बिकवाने का काम करती थी। इसमें 50 से अधिक कर्मचारी थे। शरद 10 ब्रोकर्स की टीम का लीडर था। इस समय वह 6 नंबर स्थित एक साधारण फ्लैट में परिजन के साथ रहता था।

इसी फर्म ने 2014 में जबलपुर में एक प्रोजेक्ट लॉन्च किया। फर्म का बतौर कॉलोनाइजर जबलपुर में यह पहला प्रोजेक्ट था। शरद इस फर्म के कर्ताधर्ताओं का खास था। लिहाजा उसे जबलपुर के प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग से लेकर बिक्री तक की बड़ी जिम्मेदारी मिली। यहां उसने अपने संपर्क का इस्तेमाल कर कई प्लॉट्स की बिक्री कराई।

लोकल सपोर्ट के लिए शरद के साले बिल्डर रोहित तिवारी को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था। यहीं से शरद और रोहित संपर्क में आए थे। उसने रोहित का भरोसा जीता। 2016 में भोपाल की फर्म से रिजाइन दिया और बाद में स्वयं ठेकेदारी के काम करने लगा।

रोहित ने शरद को इंटीरियर डिजाइनिंग से लेकर भवन निर्माण के कई बड़े काम दिलाए। रोहित ने ही सौरभ के अरेरा कॉलोनी स्थित बंगले के रिनोवेशन का काम शरद को सौंपा। यहीं से शरद और सौरभ के रिश्ते की शुरुआत हुई।

मंगलवार को सौरभ और उसके साथियों को कोर्ट में पेश किया गया था।
मंगलवार को सौरभ और उसके साथियों को कोर्ट में पेश किया गया था।
 
खुद को RTO अधिकारी बताता था सौरभ ईडी पूछताछ में शरद ने कहा- सौरभ से मेरी मुलाकात केवल साढ़े चार साल पुरानी है। मैं पहले से ही कंस्ट्रक्शन फील्ड में था। रोहित तिवारी के नाम से सौरभ ने ई-7/78 नंबर बंगला खरीदा था। इस बंगले के मोडिफिकेशन का काम मैंने किया।

सौरभ मेरे काम की अक्सर तारीफ करता था। हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। शुरुआत में वह खुद को आरटीओ अधिकारी बताता था।

अविरल कंस्ट्रक्शन में शरद-चेतन भागीदार शरद ने पूछताछ में कहा था- सौरभ ने ऑफर दिया था कि मैं कंस्ट्रक्शन के बड़े ठेके उठाऊं। रुपए की कमी होने पर वह मदद करेगा। इसके बाद हम दोनों ने साथ काम शुरू किया। कई जमीनों की खरीद-फरोख्त सौरभ ने मेरे कहने पर की। इसे बेचकर मैंने रकम मुनाफा सहित लौटा दी।

धीरे-धीरे उसने मुझे होटल की देखरेख का जिम्मा भी दिया। सौरभ ने ही अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें चेतन और मुझे बराबरी का हिस्सेदार बताया। यह एकमात्र कंपनी है, जिसमें मैं और चेतन पार्टनर हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/eds-interrogation-revealed-rohit-mixed-sharad-saurabh/article-10526

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.