- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, हैदराबाद की नामी कंपनी की 7.98 करोड़ों की संपत्ति कुर्क
इंदौर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, हैदराबाद की नामी कंपनी की 7.98 करोड़ों की संपत्ति कुर्क
INDORE, MP
प्रवर्तन निदेशालय ने नशीली साइकोट्रोपिक दवाओं और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की कार्रवाई, मध्य प्रदेश के इंदौर में कंपनी की भूमि सील.
ईडी ने नशीली साइकोट्रोपिक दवाओं के गैरकानूनी निर्यात से जुड़े मामले में लगभग 8 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. बुधवार को ईडी ने कंपनी के प्रमोटर आशीष जैन और उनके परिवार के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. जब्त की गई संपत्तियों में जमीन और बैंक जमा राशि शामिल हैं.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दर्ज किया था मामला
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हैदराबाद यूनिट ने साल 2022 में जेआर इनफिनिटी प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर आशीष जैन और उनके परिवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था. ईडी ने मामले की जांच की. जांच में पाया कि अवैध तरीके से कंपनी द्वारा नशीली साइकोट्रोपिक दवाओं का निर्यात किया जाता था. इसके जरिए कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है, जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत 7.98 करोड़ की इंदौर सहित अलग-अलग स्थानों पर 22 अचल और 8 चल संपत्तियां कुर्क की है.
अवैध तरह से की संपत्ति की उगाही
ईडी ने जांच में पाया कि कंपनी ने 'नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट' का उल्लंघन कर विदेशी ग्राहकों को अवैध रूप से दवाई बेचकर आय अर्जित की है. इसका 4.5 करोड़ रुपए आशीष जैन और उनके परिवार के सदस्यों के खाते में जमा किया गया. इन पैसों का उपयोग अवैध संपत्तियां खरीदने में किया गया.
ईडी के मुताबिक, आशीष जैन और उनके परिवार के नाम इंदौर में 6.52 करोड़ रुपए की भूमि को कुर्क किया गया है. साथ ही चल संपत्तियों में डेढ़ करोड़ रुपए का बैंक बैलेंस और एफडी है. इन संपत्तियों की कुल कीमत 7.98 करोड़ रुपए है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए