- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ताप्ती नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, पहचान के प्रयास जारी
ताप्ती नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, पहचान के प्रयास जारी
Betul, MP
बैतूल शहर में शनिवार को ताप्ती नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। यह शव नदी के खेड़ी घाट स्थित श्मशान के पास पानी में औंधे मुंह पड़ा मिला, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी।
बुरी तरह गल चुका है शव, पहचान मुश्किल
खेड़ी चौकी के एएसआई प्रवीण पंचोली ने जानकारी दी कि शव बुरी तरह सड़ चुका है और कीड़ों ने शरीर को नुकसान पहुंचाया है। पानी में काफी दिनों तक रहने के कारण शव की पहचान करना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने आशंका जताई कि शव कहीं और से बहकर आया होगा और यहां पत्थरों में फंस गया। प्रारंभिक तौर पर यह शव दो से आठ दिन पुराना हो सकता है।
थानों को भेजी सूचना, जनता से की गई अपील
फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस संबंध में जिले के सभी थानों को सूचना भेजी गई है और गुमशुदगी दर्ज मामलों से शव का मिलान करवाया जा रहा है।
रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर मौत के सही कारण का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी है या कोई पहचान कर सकता है, तो तुरंत खेड़ी चौकी या नजदीकी थाने से संपर्क करें।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए