- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में इस वक्त पढ़ी जाएगी ईद की नमाज, जानिए फुल डिटेल
भोपाल में इस वक्त पढ़ी जाएगी ईद की नमाज, जानिए फुल डिटेल
JAGRAN DESK
सऊदी अरब में चांद दिखते ही मध्य प्रदेश में भी ईद की नमाज की तैयारियां पूरीं. नवरात्रि के चलते पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम.
देश भर में मुस्लिमों के पवित्र माह रमजान में आज चांद दिखाई देने की पूरी उम्मीद है और इस तरह 31 मार्च को भोपाल, इंदौर सहित देश भर में ईद मनाई जाएगी. मुस्लिम धर्मावलंबियों के मुताबिक साउदी अरब में शनिवार को चांद का दीदार हो गया है और आमतौर पर इसके एक दिन बाद भारत में भी चांद का दीदार हो जाता है. यदि किसी कारण से चांद दिखाई नहीं दिया तो 1 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. उधर एमपी के शहरों में ईद की नमाज का संभावित समय भी तय हो गया है.
भोपाल ईदगाह में सुबह 7:30 बजे होगी नमाज
ईद के लिए शाम ढलते ही हर मुस्लिम धर्मावलंवियों की नजरें आसमान पर टिक जाएंगी, इस उम्मीद के साथ कि आसमान में चांद का दीदार हो जाएगा. रविवार को चांद दिखने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. उधर ईद के लिए विशेष नमाज का वक्त भी तय हो गया है. भोपाल की ईदगाह में सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर नमाज होगी. इसके अलावा जामा मस्जिद में 7 बजकर 45 मिनट पर, ताजुल मस्जिद में 8 बजे, मोती मस्जिद में 8 बजकर 15 मिनट और मस्जिद बिलकिस में 8 बजकर 30 मिनट पर नमाज होगी.
पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम
ईद के त्योहार के साथ शहर में नवरात्रि का त्योहार भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. दोनों त्योहार एक साथ होने से पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है. हालांकि भोपाल शहर अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है. यहां एक-दूसरे धर्म के त्योहार पर सांस्कृतिक एकता की मिसाल पेश होती आई है. होली के त्योहार पर भी सभी धर्मों में एकता दिखाई दी थी. हालांकि पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी के मुताबिक "भोपाल में 1500 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है. शहर की सभी बड़ी मस्जिदों के आसपास पुलिस व्यवस्था, पार्किंग आदि की व्यवस्था की गई है. उधर ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए