बिजली का झटका बना जानलेवा: बारिश में भीगते हुए लिफ्ट से रेत चढ़ा रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

Indore, MP

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में निर्माणाधीन जिला अस्पताल की इमारत में रविवार को काम के दौरान एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई।

 मृतक की पहचान 20 वर्षीय संतोष पिता सादर के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य कर रहा था।

 भीगते हुए कर रहा था काम, तभी लगा करंट

घटना उस समय हुई जब तेज बारिश के बावजूद निर्माण कार्य जारी था। संतोष गीले कपड़ों में लिफ्ट के सहारे रेत ऊपर चढ़ा रहा था, तभी अचानक उसे करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी मजदूरों ने उसे तत्काल अस्पताल की केजुअल्टी में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

  बहन का आरोप – बारिश में भी काम करवा रहा था ठेकेदार

मृतक की बहन मनीषा ने बताया कि संतोष लंबे समय से जिला अस्पताल परिसर में मजदूरी कर रहा था। बारिश के बावजूद ठेकेदार द्वारा जबरन काम कराया जा रहा था, जिससे हादसा हुआ। हादसे के वक्त वह पूरी तरह भीगा हुआ था और उसी अवस्था में बिजली उपकरणों के पास काम कर रहा था।

  ठेकेदार की लापरवाही की जांच में जुटी पुलिस

घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि शव को मर्चुरी में रखवाया गया है और सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ठेकेदार की लापरवाही की आशंका को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 नया जीवन बस शुरू ही हुआ था

जानकारी के अनुसार, संतोष ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था और उसका परिवार धार जिले के पास रहता है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बिजली का झटका बना जानलेवा: बारिश में भीगते हुए लिफ्ट से रेत चढ़ा रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

Indore, MP

 मृतक की पहचान 20 वर्षीय संतोष पिता सादर के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य कर रहा था।

 भीगते हुए कर रहा था काम, तभी लगा करंट

घटना उस समय हुई जब तेज बारिश के बावजूद निर्माण कार्य जारी था। संतोष गीले कपड़ों में लिफ्ट के सहारे रेत ऊपर चढ़ा रहा था, तभी अचानक उसे करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी मजदूरों ने उसे तत्काल अस्पताल की केजुअल्टी में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

  बहन का आरोप – बारिश में भी काम करवा रहा था ठेकेदार

मृतक की बहन मनीषा ने बताया कि संतोष लंबे समय से जिला अस्पताल परिसर में मजदूरी कर रहा था। बारिश के बावजूद ठेकेदार द्वारा जबरन काम कराया जा रहा था, जिससे हादसा हुआ। हादसे के वक्त वह पूरी तरह भीगा हुआ था और उसी अवस्था में बिजली उपकरणों के पास काम कर रहा था।

  ठेकेदार की लापरवाही की जांच में जुटी पुलिस

घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि शव को मर्चुरी में रखवाया गया है और सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ठेकेदार की लापरवाही की आशंका को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 नया जीवन बस शुरू ही हुआ था

जानकारी के अनुसार, संतोष ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था और उसका परिवार धार जिले के पास रहता है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/electric-shock-made-a-laborer-who-was-soaked-in-fatal/article-26733

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.