- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, खंभे से गिरकर हुआ हादसा
करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, खंभे से गिरकर हुआ हादसा
Singroli, MP
सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के दौरान एक विद्युत कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है, जब आंधी और बारिश के कारण बाधित बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए कर्मचारी फील्ड में काम कर रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरखड़ निवासी राजकुमार बैस ट्रांसफार्मर में जंपर सुधारने के लिए प्रेमकांता गैस गोदाम के पास लगे बिजली के खंभे पर चढ़े थे।
बताया जा रहा है कि इससे पहले विभागीय कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर से डीजी की सप्लाई बंद कर दी गई थी।इसके बावजूद आशंका जताई जा रही है कि आरआर इंजीनियरिंग और कमिन्स द्वारा उपयोग किए जा रहे डीजी से रिटर्न लाइन में करंट आने के कारण राजकुमार को तेज झटका लगा। करंट लगते ही वह खंभे से नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल एनसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, मोरवा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए