मध्यप्रदेश में नए साल पर लगेगा बिजली बिल का करंट, देखें कब से कितनी दरें बढ़ेंगी

JABALPUR, MP

मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ता जेब ढीली करने को तैयार रहें. बिजली कंपनियों ने की दरें बढ़ाने की पूरी तैयारी.

नए साल के मौके पर मध्य प्रदेश में बिजली कंपनियां महंगाई का तोहफा देने जा रही हैं. कंपनयों ने 7.5% की दर से बिजली के दाम बढ़ाने की याचिका विद्युत नियामक आयोग के सामने पेश की है, जिसका अंतिम फैसला अप्रैल से पहले होगा. नई दरें अप्रैल के बाद से लागू होने की संभावना है. हालांकि बीच में जनसुनवाई है. यदि लोग आपत्ति करते हैं तो कुछ राहत मिल सकती है. बिजली मामलों के जानकार रिटायर्ड इंजीनियर राजेंद्र अग्रवाल का कहना है "विद्युत नियामक आयोग के सामने मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने याचिका पेश की है, जिसमें बिजली बिलों में 7.5 2% की बढ़ोतरी करने की अनुमति मांगी है."

बिजली कंपनियों ने प्रस्ताव में क्या तर्क रखे

बिजली के जानकार राजेंद्र अग्रवाल ने बताया "याचिका में कहा गया है कि बिजली कंपनियां को 2023-24 में 54637 करोड़ रुपए की आय हुई है और 54637 करोड़ का ही खर्च हुआ है लेकिन 2025-26 में बिजली कंपनियों ने अतिरिक्त राशि की जरूरत बताई है. बिजली कंपनियों का कहना है कि उन्हें 2025-26 में 58744 करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी. इसलिए बिजली की दरें बढ़ाना चाहते हैं." राजेंद्र अग्रवाल का कहना है "वर्तमान में बिजली कंपनियां घाटे में नहीं हैं. जितनी जरूरत है उतनी आय भी बिजली कंपनियों को हो रही है. इसलिए बिजली बिल बढ़ाना ठीक नहीं होगा."

बिजली बिलों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर एक नजर

विद्युत कंपनियां बिजली बिलों की दरों को 7.52% बढ़ाना चाहती हैं

स्लैब के अनुसार बढ़ोतरी का प्रस्ताव

50 यूनिट तक

वर्तमान दर 4.27/-रुपये

प्रस्तावित दर 4.59/-(32 पैसे बढ़ोतरी )

51- 150 यूनिट तक

वर्तमान दर 5.23/रुपये

प्रस्तावित दर 5.62/-(39 पैसे बढ़ोतरी )

150-300 यूनिट तक

वर्तमान दर 6.61/रुपये

प्रस्तावित दर 7.11/(50 पैसे बढ़ोतरी )

300 यूनिट से ज़्यादा

वर्तमान दर 6.80/ रुपये

प्रस्तावित दर 7.11/-(31 पैसे बढ़ोतरी )

24 जनवरी तक आपत्तियां आमंत्रित

बिजली मामलों के जानकार राजेंद्र अग्रवाल ने बताया "इस मामले में 24 जनवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की गई है, जिन्हें ऑनलाइन विद्युत नियामक आयोग की वेबसाइट पर सबमिट किया जा सकता है. इसके साथ ही 11 फरवरी को जबलपुर में और 14 फरवरी को भोपाल में जनसुनवाई भी रखी गई है, जिसमें लोग अपनी बात रख सकते हैं और बिजली बिलों के बढ़ोतरी पर आपत्ति जता सकते हैं. मध्यम वर्ग की आय इतनी नहीं बढ़ रही है जितनी महंगाई बढ़ रही है. बिजली घर की मुख्य जरूरत में शामिल है और इसकी दरों के बढ़ने का मतलब सीधे-सीधे मध्यवर्ग की कमर तोड़ना है बिजली की बढ़ी हुई दरें लोगों के बजट बिगाड़ सकती हैं."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में नए साल पर लगेगा बिजली बिल का करंट, देखें कब से कितनी दरें बढ़ेंगी

JABALPUR, MP

नए साल के मौके पर मध्य प्रदेश में बिजली कंपनियां महंगाई का तोहफा देने जा रही हैं. कंपनयों ने 7.5% की दर से बिजली के दाम बढ़ाने की याचिका विद्युत नियामक आयोग के सामने पेश की है, जिसका अंतिम फैसला अप्रैल से पहले होगा. नई दरें अप्रैल के बाद से लागू होने की संभावना है. हालांकि बीच में जनसुनवाई है. यदि लोग आपत्ति करते हैं तो कुछ राहत मिल सकती है. बिजली मामलों के जानकार रिटायर्ड इंजीनियर राजेंद्र अग्रवाल का कहना है "विद्युत नियामक आयोग के सामने मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने याचिका पेश की है, जिसमें बिजली बिलों में 7.5 2% की बढ़ोतरी करने की अनुमति मांगी है."

बिजली कंपनियों ने प्रस्ताव में क्या तर्क रखे

बिजली के जानकार राजेंद्र अग्रवाल ने बताया "याचिका में कहा गया है कि बिजली कंपनियां को 2023-24 में 54637 करोड़ रुपए की आय हुई है और 54637 करोड़ का ही खर्च हुआ है लेकिन 2025-26 में बिजली कंपनियों ने अतिरिक्त राशि की जरूरत बताई है. बिजली कंपनियों का कहना है कि उन्हें 2025-26 में 58744 करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी. इसलिए बिजली की दरें बढ़ाना चाहते हैं." राजेंद्र अग्रवाल का कहना है "वर्तमान में बिजली कंपनियां घाटे में नहीं हैं. जितनी जरूरत है उतनी आय भी बिजली कंपनियों को हो रही है. इसलिए बिजली बिल बढ़ाना ठीक नहीं होगा."

बिजली बिलों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर एक नजर

विद्युत कंपनियां बिजली बिलों की दरों को 7.52% बढ़ाना चाहती हैं

स्लैब के अनुसार बढ़ोतरी का प्रस्ताव

50 यूनिट तक

वर्तमान दर 4.27/-रुपये

प्रस्तावित दर 4.59/-(32 पैसे बढ़ोतरी )

51- 150 यूनिट तक

वर्तमान दर 5.23/रुपये

प्रस्तावित दर 5.62/-(39 पैसे बढ़ोतरी )

150-300 यूनिट तक

वर्तमान दर 6.61/रुपये

प्रस्तावित दर 7.11/(50 पैसे बढ़ोतरी )

300 यूनिट से ज़्यादा

वर्तमान दर 6.80/ रुपये

प्रस्तावित दर 7.11/-(31 पैसे बढ़ोतरी )

24 जनवरी तक आपत्तियां आमंत्रित

बिजली मामलों के जानकार राजेंद्र अग्रवाल ने बताया "इस मामले में 24 जनवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की गई है, जिन्हें ऑनलाइन विद्युत नियामक आयोग की वेबसाइट पर सबमिट किया जा सकता है. इसके साथ ही 11 फरवरी को जबलपुर में और 14 फरवरी को भोपाल में जनसुनवाई भी रखी गई है, जिसमें लोग अपनी बात रख सकते हैं और बिजली बिलों के बढ़ोतरी पर आपत्ति जता सकते हैं. मध्यम वर्ग की आय इतनी नहीं बढ़ रही है जितनी महंगाई बढ़ रही है. बिजली घर की मुख्य जरूरत में शामिल है और इसकी दरों के बढ़ने का मतलब सीधे-सीधे मध्यवर्ग की कमर तोड़ना है बिजली की बढ़ी हुई दरें लोगों के बजट बिगाड़ सकती हैं."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/electricity-bill-will-be-updated-on-new-year-in-madhya/article-6900

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.