- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी में बिजली विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कपड़े भी फाड़े
शिवपुरी में बिजली विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कपड़े भी फाड़े
Shivpuri,MP
शिवपुरी में बकाया बिजली बिल वसूलने पहुंची टीम से मारपीट का मामला सामने आया है. बिजली कनेक्शन काटने की बात से विवाद हुआ था.
जिले के कोतवाली क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वसूलने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि शनिवार को जब बिजली विभाग की टीम ने स्थानीय मास्टर कॉलोनी में बकाया बिल नहीं देने पर बिजली कनेक्शन काटने की बात कही. जिस पर स्थानीय लोग भड़क गए और विद्युत मंडल की टीम पर बरस पड़े. गाड़ियों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया. मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है.
कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बताया जा रहा है कि विद्युत मंडल के सहायक अभियंता कैलाश अहिरवार और विद्युत मंडल सहायक अभियंता पूजा वर्मा की टीम मास्टर कॉलोनी शिवपुरी में अपनी बिजली बिल का बकाया वसूली के लिए गए थे. एकाएक विद्युत मंडल की टीम पर हमला बोल दिया गया और पत्थरबाजी की गई. जिससे टीम की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोगों को चोट आई है.
इस घटना के बारे में बताया गया है कि विद्युत मंडल की टीम के कर्मचारियों को स्थानीय लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. उनके कपड़े फाड़ दिए और उनसे मोबाइल फोन भी छीन लिए गए. जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई.
पुलिस ने की घटना की जांच शुरू
स्थानीय निवासी भूरी बेड़िया ने बताया कि "बच्चों के पेपर चल रहे हैं, अभी कनेक्शन नहीं काटों, बिल भरने के लिए कुछ दिन का मौका दो, लेकिन वे नहीं मान रहे थे. लोगों के टंकी में बिजली के अभाव में पानी नहीं चढ़ पा रहा है. बिजली मीटर भी नहीं लगा रहे हैं. आवेदन भी दिया गया है, लेकिन कोई मदद नहीं हो पा रही है.
इस मामले को लेकर शिवपुरी कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने कहा कि "इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है और जांच पड़ताल कर रहे है. इसके पश्चात जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए