बिजली कर्मचारियों को मोहन यादव सरकार का 25 लाख वाला तोहफा, नहीं करनी पड़ेगी कोई चिंता

BHOPAL, MP

उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया 90 हजार से ज्यादा बिजली कर्मचारियों को मिलेगा लाभ. शुरू हुई कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा.

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बिजली कर्मियों को बड़ी राहत दी है. अब प्रदेश के बिजली कर्मचारियों को 5 से 25 लाख रुपए तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इसकी जानकारी प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में बिजली कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य योजना का लाभ दिया जा रहा है. इस योजना का लाभ बिजली कंपनियों के नियमित, संविदा और रिटायर्ड कर्मियों के साथ उनके परिवारों को मिलेगा. सरकार की इस योजना से प्रदेश के 90 हजार से ज्यादा बिजली कर्मचारियों के परिवार लाभान्वित होंगे.

लगातार की जा रही थी मांग

मोहन यादव सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया, " प्रदेश की जनता को 24 घंटे 7 दिन लगातार बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में बिजली कर्मी लगातार मेहनत से काम कर रहते हैं. उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों के लिए मध्य प्रदेश की पावर कंपनी कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है. बता दें कि विभिन्न संगठनों द्वारा लंबे समय से स्वास्थ्य बीमा योजना की मांग की जा रही थी. इसको देखते हुए बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है."

इस तरह मिलेगा लाभ

यह बीमा योजना अंशदायी और वैकल्पिक होगी. योजना का लाभ लेने के लिए नामांकन करना होगा. योजना में तीन फैमिली फ्लोटर का ऑप्शन होगा. इसमें पहले विकल्प के रूप में हर साल 5 लाख रुपए तक का बीमा मिलेगा, इसके लिए 500 रुपए प्रति माह देना होगा. इसी तरह 10 लाख रुपए तक के बीमा के लिए 1000 रुपए मासिक देना होगा और 25 लाख तक का बीमा लाभ के लिए 2 हजार रुपए प्रति माह की राशि देनी होगी. बिजली कर्मचारी चाहें तो इन तीनों में से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2024 By दैनिक जागरण

बिजली कर्मचारियों को मोहन यादव सरकार का 25 लाख वाला तोहफा, नहीं करनी पड़ेगी कोई चिंता

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बिजली कर्मियों को बड़ी राहत दी है. अब प्रदेश के बिजली कर्मचारियों को 5 से 25 लाख रुपए तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इसकी जानकारी प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में बिजली कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य योजना का लाभ दिया जा रहा है. इस योजना का लाभ बिजली कंपनियों के नियमित, संविदा और रिटायर्ड कर्मियों के साथ उनके परिवारों को मिलेगा. सरकार की इस योजना से प्रदेश के 90 हजार से ज्यादा बिजली कर्मचारियों के परिवार लाभान्वित होंगे.

लगातार की जा रही थी मांग

मोहन यादव सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया, " प्रदेश की जनता को 24 घंटे 7 दिन लगातार बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में बिजली कर्मी लगातार मेहनत से काम कर रहते हैं. उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों के लिए मध्य प्रदेश की पावर कंपनी कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है. बता दें कि विभिन्न संगठनों द्वारा लंबे समय से स्वास्थ्य बीमा योजना की मांग की जा रही थी. इसको देखते हुए बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है."

इस तरह मिलेगा लाभ

यह बीमा योजना अंशदायी और वैकल्पिक होगी. योजना का लाभ लेने के लिए नामांकन करना होगा. योजना में तीन फैमिली फ्लोटर का ऑप्शन होगा. इसमें पहले विकल्प के रूप में हर साल 5 लाख रुपए तक का बीमा मिलेगा, इसके लिए 500 रुपए प्रति माह देना होगा. इसी तरह 10 लाख रुपए तक के बीमा के लिए 1000 रुपए मासिक देना होगा और 25 लाख तक का बीमा लाभ के लिए 2 हजार रुपए प्रति माह की राशि देनी होगी. बिजली कर्मचारी चाहें तो इन तीनों में से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/electricity-employees-will-not-have-to-worry-about-mohan-yadav/article-3690

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.