- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- देवास में दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार को गोलियों से भूना
देवास में दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार को गोलियों से भूना
Dewas, MP
देवास में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अपराधियों ने उनको नजदीक से ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है.
मध्य प्रदेश के देवासमें शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने घर से बुलाकर इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है. घटना की सूचना मिलते ही कन्नौद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना देवास जिले के कन्नौद नगर की है.
अपराधियों ने घर से बुलाकर इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार को मारी गोली
मृतक कन्नौद थाना क्षेत्र के डाक बंगला निवासी मुसरफ के बेटे निसार थे. हालांकि गोली किसने और क्यों मारी है ये अभी अब अज्ञात है. पुलिस के मुताबिक, घटना आज सुबह सात बजे हुई है.
घर से 10 कदम की दूरी पर दुकानदार की हत्या
कन्नौद टी आई तहजीब काजी के अनुसार, घर से करीब 10-15 कदमों की दूरी पर इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार निसार को अपराधियों ने गोली मारी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है. वहीं पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाल रही है. हालांकि दुकानदार को गोली किसने और क्यों मारी, इसकी जांच पुलिस कर रही है.
मृतक के परिजन से पुलिस कर रही पूछताछ
इसके अलावा पुलिस मृतक नासिर के घर वालों से भी पूछताछ कर रही है कि कहीं उसकी किसी से दुश्मनी तो नहीं थी. साथ ही पुलिस नासिर के मोबाइल को भी ट्रेस कर रही है कि उसके मोबाइल नंबर पर किसका फोन आया था.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए