शहडोल में हाथियों के तांडव से किसानों का बढ़ा बीपी, बवंडर बन गेहूं की फसल तबाह

Shahdol, MP

शहडोल के ब्यौहारी वन क्षेत्र में फिर से हाथियों का तांडव शुरू हो गया है. हाथियों के झुंड ने फसलों को नष्ट कर दिया है.

1200-675-23809813-thumbnail-16x9-shahdolकुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर से शहडोल में हाथियों का तांडव शुरू हो चुका है. बीते दिन बांधवगढ़ से आए कुछ हाथियों के झुंड ने शहडोल के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में गेहूं की फसलों को नष्ट कर दिया. हाथियों की फिर से सक्रियता से आसपास के किसानों को अपनी फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है. हालांकि वन विभाग ने इसको गंभीरता से लिया है और हाथियों के झुंड पर नजर बनाए हुए है. साथ ही किसानों के फसलों के नुकसान की भरपाई की भी बात कही है.

महीनों बाद एक बार फिर सक्रिय हुए गजराज

शहडोल जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में एक हाथियों का झुंड सक्रिय हुआ है. यह झुंड ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के अंबार गांव में पहुंचा है. इनकी संख्या करीब दर्जन भर बताई जा रही है. बीती रात किसान गजाधर पाव की गेहूं की फसल को इस झुंड ने नष्ट कर दिया.

Shahdol Elephants create havoc
हाथियों के झुंड ने नष्ट की गेहूं की फसल 
 
गजाधर ने बताया कि "वह फसल की रखवारी के लिए खेत में बनी झोपड़ी में ही सोए थे, तभी हाथियों का झुंड आया और फसल को खाने के बाद रौंदकर चला गया. इसी तरह हाथियों ने कई और किसानों की फसलें नष्ट कर दी." इससे आसपास के किसान चिंतित हैं. उन्हें डर सता रहा है कि पककर तैयार हुई गेहूं की फसल को हाथियों का यह झुंड नष्ट न कर दे.

बांधवगढ़ से आया है हाथियों का यह झुंड'

शहडोल नॉर्थ डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया "ये जो हाथी आए हुए हैं, ये बांधवगढ़ से आए हैं. शहडोल का यह रूट इनका कॉरिडोर है. इसी कॉरिडोर से यह हाथी एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर आते-जाते हैं. हाथियों ने जो नुकसान पहुंचाया है, वन विभाग और राजस्व की टीम उसका सर्वे कर रही है. मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जारी है. हाथियों के निगरानी के लिए टीम गठित की गई है. जहां हाथियों का मूवमेंट है, वहां के लोगों को जंगल में न जाने की सलाह दी जा रही है. वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है और हाथियों पर लगातार नजर बनाए हुए है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल में हाथियों के तांडव से किसानों का बढ़ा बीपी, बवंडर बन गेहूं की फसल तबाह

Shahdol, MP

1200-675-23809813-thumbnail-16x9-shahdolकुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर से शहडोल में हाथियों का तांडव शुरू हो चुका है. बीते दिन बांधवगढ़ से आए कुछ हाथियों के झुंड ने शहडोल के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में गेहूं की फसलों को नष्ट कर दिया. हाथियों की फिर से सक्रियता से आसपास के किसानों को अपनी फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है. हालांकि वन विभाग ने इसको गंभीरता से लिया है और हाथियों के झुंड पर नजर बनाए हुए है. साथ ही किसानों के फसलों के नुकसान की भरपाई की भी बात कही है.

महीनों बाद एक बार फिर सक्रिय हुए गजराज

शहडोल जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में एक हाथियों का झुंड सक्रिय हुआ है. यह झुंड ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के अंबार गांव में पहुंचा है. इनकी संख्या करीब दर्जन भर बताई जा रही है. बीती रात किसान गजाधर पाव की गेहूं की फसल को इस झुंड ने नष्ट कर दिया.

Shahdol Elephants create havoc
हाथियों के झुंड ने नष्ट की गेहूं की फसल 
 
गजाधर ने बताया कि "वह फसल की रखवारी के लिए खेत में बनी झोपड़ी में ही सोए थे, तभी हाथियों का झुंड आया और फसल को खाने के बाद रौंदकर चला गया. इसी तरह हाथियों ने कई और किसानों की फसलें नष्ट कर दी." इससे आसपास के किसान चिंतित हैं. उन्हें डर सता रहा है कि पककर तैयार हुई गेहूं की फसल को हाथियों का यह झुंड नष्ट न कर दे.

बांधवगढ़ से आया है हाथियों का यह झुंड'

शहडोल नॉर्थ डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया "ये जो हाथी आए हुए हैं, ये बांधवगढ़ से आए हैं. शहडोल का यह रूट इनका कॉरिडोर है. इसी कॉरिडोर से यह हाथी एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर आते-जाते हैं. हाथियों ने जो नुकसान पहुंचाया है, वन विभाग और राजस्व की टीम उसका सर्वे कर रही है. मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जारी है. हाथियों के निगरानी के लिए टीम गठित की गई है. जहां हाथियों का मूवमेंट है, वहां के लोगों को जंगल में न जाने की सलाह दी जा रही है. वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है और हाथियों पर लगातार नजर बनाए हुए है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/elephant-orgy-in-shahdol-destroyed-the-wheat-crop-by-becoming/article-15296

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.