- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड: इसलिए 22 दुकानों में लगा दी थी आग
कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड: इसलिए 22 दुकानों में लगा दी थी आग
INDORE, MP
मध्य प्रदेश में इंदौर के सराफा क्षेत्र में कपड़ा मार्केट की 22 दुकानों में आग लगने की घटना में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दुकान में आग लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि कर्मचारी ही निकला। जिसने मालिक से रुपए के लेन-देन के विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया।
मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी आनंद कुमार यादव ने बताया कि, सराफा क्षेत्र के नालिया बाखल में सोनम कपड़े की दुकान पर काम करने वाले देव नामक युवक और दिलीप सेठ के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते कर्मचारी देर रात करीब 2:00 बजे बिल्डिंग में पहुंचा और दुकान में आग लगा दी।
इस घटना में करीब 22 दुकान जलकर राख हो गई। जिसके कारण कई कारोबारी को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए