कर्मचारियों को 23 सालों से नहीं मिला 5वें और 6वें वेतनमान का DA, 7वें वेतनमान में 27 महीने का DA रोका गया, पेंशनर्स भी हुए प्रभावित

मध्य प्रदेश

By Rohit.P
On

मध्यप्रदेश में पिछले 23 सालों में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) के रूप में 15,345 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों की देरी के कारण...

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर पिछले 23 सालों की एक बड़ी आर्थिक चिंता सामने आई है। कर्मचारियों का दावा है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों की सरकारों ने केंद्र सरकार द्वारा तय तारीखों के अनुसार DA नहीं दिया। इसके कारण कर्मचारियों और पेंशनर्स को कुल मिलाकर 15,345 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। राज्य के विभिन्न पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमल नाथ, उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के कार्यकालों के दौरान भी इस मुद्दे पर गंभीर देरी देखने को मिली।

पांचवें और छठवें वेतनमान में सबसे बड़ा नुकसान

विशेष रूप से पांचवें और छठवें वेतनमान के दौरान कर्मचारियों को करीब 11,970 करोड़ रुपये का महंगाई भत्ता समय पर नहीं मिला। हालांकि बाद में यह भत्ता दिया गया, लेकिन केंद्र की निर्धारित तारीख से देरी होने के कारण कर्मचारियों को एरियर का पूरा लाभ नहीं मिल पाया।

सातवें वेतनमान में 27 महीने का DA रोका गया

सातवें वेतनमान के तहत जुलाई 2019 से सितंबर 2021 तक 27 महीने का 5% DA कर्मचारियों को नहीं दिया गया। इस दौरान राज्य में पहले कमल नाथ की कांग्रेस सरकार थी, बाद में शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार आई, लेकिन महंगाई भत्ता जारी नहीं किया गया। इसके चलते कर्मचारियों को लगभग 3,375 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

दिग्विजय सिंह सरकार के समय में DA पूरी तरह बंद

जनवरी 2002 से दिसंबर 2003 तक दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के दौरान लगभग दो साल तक महंगाई भत्ता पूरी तरह से बंद रहा। इससे कर्मचारियों को 1,260 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।

भाजपा सरकार में भी देरी से लाभ

दिग्विजय सिंह के बाद उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में DA कर्मचारियों को दिया गया, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा तय दर और समय से देरी हुई। छठवें वेतनमान के दौरान इस वजह से लगभग 10,710 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

कर्मचारी संगठन की नाराजगी

मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकारों ने समय पर DA नहीं दिया। इसका सीधे कर्मचारियों और पेंशनर्स की जेब पर असर पड़ा। उनका कहना है कि यह लंबे समय से सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय है और लाखों कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Mar 2026 By Rohit.P

कर्मचारियों को 23 सालों से नहीं मिला 5वें और 6वें वेतनमान का DA, 7वें वेतनमान में 27 महीने का DA रोका गया, पेंशनर्स भी हुए प्रभावित

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर पिछले 23 सालों की एक बड़ी आर्थिक चिंता सामने आई है। कर्मचारियों का दावा है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों की सरकारों ने केंद्र सरकार द्वारा तय तारीखों के अनुसार DA नहीं दिया। इसके कारण कर्मचारियों और पेंशनर्स को कुल मिलाकर 15,345 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। राज्य के विभिन्न पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमल नाथ, उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के कार्यकालों के दौरान भी इस मुद्दे पर गंभीर देरी देखने को मिली।

पांचवें और छठवें वेतनमान में सबसे बड़ा नुकसान

विशेष रूप से पांचवें और छठवें वेतनमान के दौरान कर्मचारियों को करीब 11,970 करोड़ रुपये का महंगाई भत्ता समय पर नहीं मिला। हालांकि बाद में यह भत्ता दिया गया, लेकिन केंद्र की निर्धारित तारीख से देरी होने के कारण कर्मचारियों को एरियर का पूरा लाभ नहीं मिल पाया।

सातवें वेतनमान में 27 महीने का DA रोका गया

सातवें वेतनमान के तहत जुलाई 2019 से सितंबर 2021 तक 27 महीने का 5% DA कर्मचारियों को नहीं दिया गया। इस दौरान राज्य में पहले कमल नाथ की कांग्रेस सरकार थी, बाद में शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार आई, लेकिन महंगाई भत्ता जारी नहीं किया गया। इसके चलते कर्मचारियों को लगभग 3,375 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

दिग्विजय सिंह सरकार के समय में DA पूरी तरह बंद

जनवरी 2002 से दिसंबर 2003 तक दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के दौरान लगभग दो साल तक महंगाई भत्ता पूरी तरह से बंद रहा। इससे कर्मचारियों को 1,260 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।

भाजपा सरकार में भी देरी से लाभ

दिग्विजय सिंह के बाद उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में DA कर्मचारियों को दिया गया, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा तय दर और समय से देरी हुई। छठवें वेतनमान के दौरान इस वजह से लगभग 10,710 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

कर्मचारी संगठन की नाराजगी

मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकारों ने समय पर DA नहीं दिया। इसका सीधे कर्मचारियों और पेंशनर्स की जेब पर असर पड़ा। उनका कहना है कि यह लंबे समय से सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय है और लाखों कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/employees-did-not-get-da-of-fifth-and-sixth-pay/article-49316

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.