- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मशीनों के हवाले मजदूरों का रोजगार, सोन चिरैया अभ्यारण्य में जेसीबी से खुद रहे तालाब, विभाग अंजान
मशीनों के हवाले मजदूरों का रोजगार, सोन चिरैया अभ्यारण्य में जेसीबी से खुद रहे तालाब, विभाग अंजान
Gwalior, MP
मजदूरों की मनरेगा अब मशीन के हवाले हो गई है। सौन चिरैया अभ्यारण्य में नए तालाब बनाए जा रहे हैं जिसके निर्माण में मनरेगा मजदूरों की जगह खुदाई के लिए मशीनों का उपयोग हो रहा है। मजदूर काम पाने के लिए भटक रहे हैं। जबकि प्रदेश सरकार ने विकास और निर्माण कार्यों में मजदूरों की उपयोगिता अनिवार्य की हुई है।
मजदूरी के कार्यों में अब जेसीबी की आवाज सुनाई दे रही है। मामला सोन चिरैया अभ्यारण्य का है। यहां घाटीगांव बीट के अंतर्गत वनखंडी महादेव के सामने वाले क्षेत्र में हाइवे से लगभग आधा किलोमीटर अंदर वन विभाग द्वारा पिछले हफ्ते आनन फानन में तालाब बना दिया गया है। जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश थे कि जल संरक्षण और संवर्धन के लिए बनाए जाने वाले तालाबों को मजदूरों की मदद से बनाया जाए। इसके बावजूद सोन चिरैया अभयारण्य में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों ने शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर से तालाबा निर्माण करा दिया। मामले में पूछताछ में निचले कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारियों के मौखिक आदेश पर काम किया गया है।
बड़ी संख्या में पेड़ों की हुई कटाई
जिस स्थान पर तालाब बनाया गया है वहां घना जंगल है। जहां बड़ी संख्या में पेड़ लगे थे लेकिन तालाबा निर्माण के चलते इन पेड़ों की बली दे दी गई। पेड़ों की कटाई भी ऐसी की गई कि मौके पर देखने में लगता ही नहीं कि यहां पेड़ काटे गए हैं।
विभाग से तकनीकी और सभी प्रकार की स्वीकृति मिल गई है] मजदूरों से ही काम हो रहा है] मशीनों को सफाई के लिए बुलाया गया है : नरेश काकोडिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी
हमारी बीट में इस तरह का कोई काम नहीं हो रहा है] मीडिया को जवाब देना हमारा उत्तरदायित्व नही है : राजवेन्द्र कौरव] कार्यवाहक वनपाल
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए