MP में कड़ाके की सर्दी की एंट्री, तापमान में 2–3 डिग्री की और गिरावट

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में अब सर्दी अपने तीखे तेवर दिखाने वाली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फीली हवाओं का असर बढ़ गया है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिसंबर में 20 से 22 दिन शीतलहर चलेगी, जो इस बार की ठंड को और भी तीखा बना सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि 5 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्रों में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से MP में 6 और 7 दिसंबर को ठंड और बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से आने वाली बर्फीली हवाएं इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग को सबसे ज्यादा प्रभावित करेंगी।

तापमान के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो मंगलवार-बुधवार की रातें प्रदेश के लिए ठिठुरन लेकर आईं। भोपाल और इंदौर समेत 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे चला गया।
पचमढ़ी: 6.7°C
शहडोल (कल्याणपुर): 7.1°C
उमरिया: 8.2°C
इंदौर: 8.4°C
शाजापुर–अमरकंटक: 8.7°C
रीवा–नौगांव: 9°C
भोपाल: 9.2°C
जबलपुर: 10.6°C
उज्जैन: 12°C
ग्वालियर: 14.6°C

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर–पश्चिमी हवाएं लगातार सक्रिय रहेंगी, जिससे आने वाले दिनों में सुबह और रात का तापमान और तेजी से गिर सकता है। राजधानी भोपाल में भी अगले 48 घंटे में कड़ाके की ठंड महसूस होने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Dec 2025 By दैनिक जागरण

MP में कड़ाके की सर्दी की एंट्री, तापमान में 2–3 डिग्री की और गिरावट

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में अब सर्दी अपने तीखे तेवर दिखाने वाली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फीली हवाओं का असर बढ़ गया है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिसंबर में 20 से 22 दिन शीतलहर चलेगी, जो इस बार की ठंड को और भी तीखा बना सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि 5 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्रों में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से MP में 6 और 7 दिसंबर को ठंड और बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से आने वाली बर्फीली हवाएं इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग को सबसे ज्यादा प्रभावित करेंगी।

तापमान के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो मंगलवार-बुधवार की रातें प्रदेश के लिए ठिठुरन लेकर आईं। भोपाल और इंदौर समेत 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे चला गया।
पचमढ़ी: 6.7°C
शहडोल (कल्याणपुर): 7.1°C
उमरिया: 8.2°C
इंदौर: 8.4°C
शाजापुर–अमरकंटक: 8.7°C
रीवा–नौगांव: 9°C
भोपाल: 9.2°C
जबलपुर: 10.6°C
उज्जैन: 12°C
ग्वालियर: 14.6°C

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर–पश्चिमी हवाएं लगातार सक्रिय रहेंगी, जिससे आने वाले दिनों में सुबह और रात का तापमान और तेजी से गिर सकता है। राजधानी भोपाल में भी अगले 48 घंटे में कड़ाके की ठंड महसूस होने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/entry-of-severe-winter-in-mp-further-drop-in-temperature/article-39117

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.