महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बिना अनुमति युवक की एंट्री से हड़कंप, कर्मचारी और गार्ड्स पर गिरी गाज

Ujjain, MP

महाकाल मंदिर उज्जैन के गर्भगृह में सोमवार सुबह बिना अनुमति एक युवक प्रवेश कर गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर प्रशासन की तरफ से दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है.

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. प्रतिबंध के बावजूद एक युवक बिना अनुमति के मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गया. इस घटना से मंदिर प्रशासन और पुजारियों के बीच अफरातफरी मच गई. युवक को तुरंत गर्भगृह से बाहर निकाला गया. युवक को महाकाल थाने ले जाया गया है. मंदिर प्रशासन ने युवक के खिलाफ लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है.

उज्जैन महाकाल मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो मंदिर कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है. साथ ही सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली क्रिस्टल कंपनी के दो गार्ड्स को सेवा से पृथक करने के लिए निर्देशित किया है.

दो साल से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है मंदिर का गर्भगृह

उज्जैन महाकाल मंदिर का गर्भगृह पिछले दो साल से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है. गर्भगृह में प्रवेश को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं. सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे एक युवक बिना परिधान (धोती-सोला) के सीधा गर्भगृह में पहुंच गया. युवक ने भगवान महाकाल को प्रणाम किया लेकिन पास में मौजूद पुजारी ने उसे तुरंत रोकते हुए बाहर निकाल दिया.

गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी और नंदी हॉल प्रभारी प्रहलाद भास्कर को नोटिस

सूत्रों के अनुसार युवक एक महामंडलेश्वर के साथ मंदिर में आया था और अकेले अंदर चला गया. हालांकि, सुरक्षा कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वह गर्भगृह तक पहुंच सका. मामले के प्रकाश में आते ही मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी और नंदी हॉल प्रभारी प्रहलाद भास्कर को नोटिस जारी किया है. साथ ही सुरक्षा कंपनी के गार्ड्स सोहन डाबी और अंकित को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बिना अनुमति युवक की एंट्री से हड़कंप, कर्मचारी और गार्ड्स पर गिरी गाज

Ujjain, MP

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. प्रतिबंध के बावजूद एक युवक बिना अनुमति के मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गया. इस घटना से मंदिर प्रशासन और पुजारियों के बीच अफरातफरी मच गई. युवक को तुरंत गर्भगृह से बाहर निकाला गया. युवक को महाकाल थाने ले जाया गया है. मंदिर प्रशासन ने युवक के खिलाफ लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है.

उज्जैन महाकाल मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो मंदिर कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है. साथ ही सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली क्रिस्टल कंपनी के दो गार्ड्स को सेवा से पृथक करने के लिए निर्देशित किया है.

दो साल से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है मंदिर का गर्भगृह

उज्जैन महाकाल मंदिर का गर्भगृह पिछले दो साल से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है. गर्भगृह में प्रवेश को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं. सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे एक युवक बिना परिधान (धोती-सोला) के सीधा गर्भगृह में पहुंच गया. युवक ने भगवान महाकाल को प्रणाम किया लेकिन पास में मौजूद पुजारी ने उसे तुरंत रोकते हुए बाहर निकाल दिया.

गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी और नंदी हॉल प्रभारी प्रहलाद भास्कर को नोटिस

सूत्रों के अनुसार युवक एक महामंडलेश्वर के साथ मंदिर में आया था और अकेले अंदर चला गया. हालांकि, सुरक्षा कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वह गर्भगृह तक पहुंच सका. मामले के प्रकाश में आते ही मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी और नंदी हॉल प्रभारी प्रहलाद भास्कर को नोटिस जारी किया है. साथ ही सुरक्षा कंपनी के गार्ड्स सोहन डाबी और अंकित को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/entry-of-young-man-without-permission-in-the-sanctum-sanctorum/article-8114

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.