- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बालाघाट में EOW की कार्रवाई, सहकारी समितियां रडार पर, कई दस्तावेज जब्त
बालाघाट में EOW की कार्रवाई, सहकारी समितियां रडार पर, कई दस्तावेज जब्त
Balaghat, MP
जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची मोहगांव, आदिम जाति सेवा सहकारी व विपणन सोसायटी के दस्तावेज खंगाले.
आर्थिक अपराध शाखा (EOW) जबलपुर की टीम सोमवार को बालाघाट के मोहगांव मलाजखंड पहुंची. डीएसपी स्वर्णजीत सिंह के नेतृत्व में पहुंची 10 सदस्यीय टीम ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोहगांव और सहकारी विपणन समिति मर्यादित मोहगांव में महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले. इस दौरान EOW की टीम ने धान खरीदी व परिवहन सहित अन्य दस्तावेज चेक किए. समिति प्रबंधक टीएस कोर्राम ने पुष्टि करते हुए बताया कि टीम ने सोसायटी की धान खरीदी सूची, परिवहन में लगे ट्रकों के चालान, स्टॉक रजिस्टर आदि चेक किए हैं.
अहम दस्तावेज EOW ने किए जमा
ईओडब्ल्यू की टीम कई दस्तावेज की कॉपी अपने साथ ले गई. वहीं कार्रवाई के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी गई. सूत्रों की मानें तो ईओडब्लूय की टीम ने जबलपुर से धान उपार्जन कार्य को लेकर मिली अनियमितता के बाद कार्रवाई की है. दोपहर एक बजे से देर शाम तक दोनाें सोसायटी में टीम ने जरूरी डॉक्यूमेंट चेक किए. समिनति प्रबंधक ने बताया कि उनकी सोसायटी के अंतर्गत दो ग्राम जानपुर और मोहगांव आते हैं, जिसमें मोहगांव में 840 किसानों से 42 हजार 794.40 क्विंटल व जानपुर में 38 हजार 314 क्विंटल धान का उपार्जन कार्य किया गया है.
सहकारी विपणन समिति मर्यादित मोहगांव के प्रबंधक एसआर कटरे ने बताया, '' पल्हेरा केंद्र में 32 हजार क्विंटल व मंडई केंद्र में 38 हजार धान खरीदा गया है. इसमें भी टीम ने धान खरीदी व परिवहन के दस्तावेज चेक किए हैं. दोनों सोसायटी से सभी के दस्तावेज टीम के पास जमा करवाए गए हैं. कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बिरसा राजू नामदेव, नायब तहसीलदार बिरसा रतन सिंह धुर्वे के अलावा मलाजखंड थाने का पुलिस बल तैनात रहा.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए