दूध वाला बनकर निलंबित अधिकारी के घर पहुंची EOW, आय से अधिक संपत्ति मामले में 3 ठिकानों पर छापा

INDORE, MP

EOW की टीम ने नगर निगम से सस्पेंड हुए ARO के ठिकानों पर छापा मारा. आय से अधिक संपत्ति मामले में हो रही कार्रवाई.

इंदौर EOW की टीम नगर निगम से सस्पेंड चल रहे ARO राजेश परमार के घर आय से अधिक संपत्ति के चलते छापेमार कार्रवाई कर रही है. EOW राजेश परमार के तीन ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है. दरअसल EOW की टीम को नगर निगम से सस्पेंड हुए एआरओ राजेश परमार के पासआय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी लगी थी. जिसके बाद टीम ने लगातार जानकारी जुटाई. उसके बाद शुक्रवार अल सुबह उनके विभिन्न स्थानों पर रेड डाली.

दूध वाला बनकर पहुंची EOW की टीम
EOW की टीम ने सबसे पहले राजेश परमार के आवास कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा. जिस दौरान EOW की टीम राजेश परमार के घर पर दबिश देने के लिए गई, उस समय घर के सभी लोग सो रहे थे. EOW की टीम का सदस्य दूध वाला बनकर घर पहुंचा, उसके इशारे पर टीम ने दबिश दी. टीम ने घर से संपत्तियों के दस्तावेज के साथ कई अहम जानकारियां जुटाई हैं. वहीं, उनके विभिन्न ठिकाने पर भी EOW की टीम छापामार कार्रवाई कर रही है. प्रारंभिक तौर पर करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है.

टीन ठिकानों पर चल रही कार्रवाई
EOW के अधिकारियों का कहना है कि, ''राजेश परमार के तीन ठिकानों पर यह कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई को अंजाम देने में आधा दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं. आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो सकते हैं.'' बता दें कि नगर निगम से सस्पेंड हुए जिस अधिकारी के घर पर EOW की टीम ने दबिश दी है वह घर ही करोड़ों रुपए का बताया जा रहा है. घर के अंदर बेशकीमती झूमर सहित कालीन मौजूद हैं.

दस्तावेजों की हो रही जांच
डीएसपी मधुर मीणा गौड़ ने बताया कि, ''आय से अधिक संपत्ति मामले में EOW की टीम ने नगर निगम से सस्पेंड चल रहे ARO राजेश परमार के ठिकानों पर छापा मारा है. अभी कार्रवाई जारी है. अभी तक करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है. टीम दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रही है. पूरी कार्रवाई होने के बाद कुल संपत्ति का खुलासा किया जा सकता है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Feb 2025 By दैनिक जागरण

दूध वाला बनकर निलंबित अधिकारी के घर पहुंची EOW, आय से अधिक संपत्ति मामले में 3 ठिकानों पर छापा

INDORE, MP

इंदौर EOW की टीम नगर निगम से सस्पेंड चल रहे ARO राजेश परमार के घर आय से अधिक संपत्ति के चलते छापेमार कार्रवाई कर रही है. EOW राजेश परमार के तीन ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है. दरअसल EOW की टीम को नगर निगम से सस्पेंड हुए एआरओ राजेश परमार के पासआय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी लगी थी. जिसके बाद टीम ने लगातार जानकारी जुटाई. उसके बाद शुक्रवार अल सुबह उनके विभिन्न स्थानों पर रेड डाली.

दूध वाला बनकर पहुंची EOW की टीम
EOW की टीम ने सबसे पहले राजेश परमार के आवास कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा. जिस दौरान EOW की टीम राजेश परमार के घर पर दबिश देने के लिए गई, उस समय घर के सभी लोग सो रहे थे. EOW की टीम का सदस्य दूध वाला बनकर घर पहुंचा, उसके इशारे पर टीम ने दबिश दी. टीम ने घर से संपत्तियों के दस्तावेज के साथ कई अहम जानकारियां जुटाई हैं. वहीं, उनके विभिन्न ठिकाने पर भी EOW की टीम छापामार कार्रवाई कर रही है. प्रारंभिक तौर पर करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है.

टीन ठिकानों पर चल रही कार्रवाई
EOW के अधिकारियों का कहना है कि, ''राजेश परमार के तीन ठिकानों पर यह कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई को अंजाम देने में आधा दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं. आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो सकते हैं.'' बता दें कि नगर निगम से सस्पेंड हुए जिस अधिकारी के घर पर EOW की टीम ने दबिश दी है वह घर ही करोड़ों रुपए का बताया जा रहा है. घर के अंदर बेशकीमती झूमर सहित कालीन मौजूद हैं.

दस्तावेजों की हो रही जांच
डीएसपी मधुर मीणा गौड़ ने बताया कि, ''आय से अधिक संपत्ति मामले में EOW की टीम ने नगर निगम से सस्पेंड चल रहे ARO राजेश परमार के ठिकानों पर छापा मारा है. अभी कार्रवाई जारी है. अभी तक करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है. टीम दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रही है. पूरी कार्रवाई होने के बाद कुल संपत्ति का खुलासा किया जा सकता है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/eow-raid-3-locations-in-the-disproportionate-assets-case-as/article-12087

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.