रतलाम नगर निगम के पूर्व उपायुक्त के घर ईओडब्ल्यू ने मारा छापा, सुबह 4 बजे से कार्रवाई जारी

RATLAM, MP

आर्थिक अपराध शाखा इंदौर की टीम की रतलाम नगर निगम के पूर्व उपायुक्त विकास सोलंकी के घर पर सुबह चार बजे से शुरू की गई छापेमारी की कार्रवाई अब तक जारी है.

रतलाम नगर निगम के पूर्व उपायुक्त विकास सोलंकी के घर पर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) इंदौर की टीम ने सोमवार तड़के 4 बजे छापा मारा. छापेमारी की कार्रवाई अब तक जारी है. उनसे बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है. आज सुबह ईओडब्ल्यू के एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके यहां रेड डाली.

बता दें नगर निगम उपायुक्त के पद पर रहते हुए सिविक सेंटर फर्जी रजिस्ट्री मामले में नाम आने पर उन्हें पद से हटा दिया गया था. इसके अलावा स्टोर में खरीदी गडबड़ी, मेले के टेंडर में गड़बड़ी और संपत्ति कर प्रभारी रहते हुए गड़बड़ी के मामले में भी उनके खिलाफ शिकायत हो चुकी है. वर्तमान में वह लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं.

यह था सिविक सेंटर रजिस्ट्री मामला

सिविक सेंटर फर्जी रजिस्ट्री मामला सत्तारूढ़ भाजपा पार्षदों ने उठाया था. निगम के अधिकारियों ने भूमाफियाओं से साठगांठ कर सिविक सेंटर के कई प्लॉटों को कम दामों पर रजिस्ट्री करवा कर रातों-रात नामांतरण करवा दिया था. फर्जी रजिस्ट्री मामले में नाम आने पर तत्कालीन आयुक्त एपीएस गहरवार को निलंबित कर दिया गया था. इसके साथ ही उपायुक्त विकास सोलंकी को भी पद से हटा दिया गया था.

मामले में 36 लोगों पर दर्ज किया गया था धोखाधड़ी और आर्थिक अनियमितता का केस

इन अधिकारियों ने षड्यंत्रपूर्वक सिविक सेंटर स्थित 27 प्लॉटों की साल पुरानी दरों पर रजिस्ट्री करवा दी थी. जबकि यह जमीन राजस्व विभाग की है. तत्कालीन कलेक्टर भास्कर लक्ष्यकार की रिपोर्ट पर शासन ने इन्हे निलंबित किया था. वहीं इस मामले में लोकायुक्त उज्जैन पुलिस ने तत्कालीन निगम आयुक्त अखिलेश गहरवार, उपायुक्त विकास सोलंकी, जिला रजिस्ट्रार कार्यालय के उपपंजीयक प्रसन्न गुप्ता सहित कुल 36 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी और आर्थिक अनियमितता का केस दर्ज किया था.

सोलंकी पर कई विभागों में प्रभारी रहते हुए गड़बड़ी करने का है आरोप

5 साल से रतलाम में पदस्थ विकास सोलंकी पर कई विभागों में प्रभारी रहते हुए गड़बड़ी किए जाने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू से की गई हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम नगर निगम के पूर्व उपायुक्त के घर ईओडब्ल्यू ने मारा छापा, सुबह 4 बजे से कार्रवाई जारी

RATLAM, MP

रतलाम नगर निगम के पूर्व उपायुक्त विकास सोलंकी के घर पर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) इंदौर की टीम ने सोमवार तड़के 4 बजे छापा मारा. छापेमारी की कार्रवाई अब तक जारी है. उनसे बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है. आज सुबह ईओडब्ल्यू के एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके यहां रेड डाली.

बता दें नगर निगम उपायुक्त के पद पर रहते हुए सिविक सेंटर फर्जी रजिस्ट्री मामले में नाम आने पर उन्हें पद से हटा दिया गया था. इसके अलावा स्टोर में खरीदी गडबड़ी, मेले के टेंडर में गड़बड़ी और संपत्ति कर प्रभारी रहते हुए गड़बड़ी के मामले में भी उनके खिलाफ शिकायत हो चुकी है. वर्तमान में वह लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं.

यह था सिविक सेंटर रजिस्ट्री मामला

सिविक सेंटर फर्जी रजिस्ट्री मामला सत्तारूढ़ भाजपा पार्षदों ने उठाया था. निगम के अधिकारियों ने भूमाफियाओं से साठगांठ कर सिविक सेंटर के कई प्लॉटों को कम दामों पर रजिस्ट्री करवा कर रातों-रात नामांतरण करवा दिया था. फर्जी रजिस्ट्री मामले में नाम आने पर तत्कालीन आयुक्त एपीएस गहरवार को निलंबित कर दिया गया था. इसके साथ ही उपायुक्त विकास सोलंकी को भी पद से हटा दिया गया था.

मामले में 36 लोगों पर दर्ज किया गया था धोखाधड़ी और आर्थिक अनियमितता का केस

इन अधिकारियों ने षड्यंत्रपूर्वक सिविक सेंटर स्थित 27 प्लॉटों की साल पुरानी दरों पर रजिस्ट्री करवा दी थी. जबकि यह जमीन राजस्व विभाग की है. तत्कालीन कलेक्टर भास्कर लक्ष्यकार की रिपोर्ट पर शासन ने इन्हे निलंबित किया था. वहीं इस मामले में लोकायुक्त उज्जैन पुलिस ने तत्कालीन निगम आयुक्त अखिलेश गहरवार, उपायुक्त विकास सोलंकी, जिला रजिस्ट्रार कार्यालय के उपपंजीयक प्रसन्न गुप्ता सहित कुल 36 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी और आर्थिक अनियमितता का केस दर्ज किया था.

सोलंकी पर कई विभागों में प्रभारी रहते हुए गड़बड़ी करने का है आरोप

5 साल से रतलाम में पदस्थ विकास सोलंकी पर कई विभागों में प्रभारी रहते हुए गड़बड़ी किए जाने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू से की गई हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/eow-raided-the-house-of-former-deputy-commissioner-of-ratlam/article-8662

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.