8 लाख के घोटाले की जांच करने में EOW को लगे 10 साल, अधिकारी हो गए रिटायर

JABALPUR, MP

मामला जबलपुर नगर निगम का है, यहां एक फर्जी नोटशीट मामले में लाखों का गबन करने की जांच में ईओडब्ल्यू को 10 साल लग गए.

नगर निगम जबलपुर की एक शिकायत की जांच करने में ईओडब्ल्यू को 10 साल लग गए. दरअसल नगर निगम जबलपुर में अधिकारियों ने फर्जी बिल बनाकर एक ठेकेदार को 8 लाख रुपये का फायदा पहुंचाया था. इस मामले में एक फर्जी हस्ताक्षर कर पेमेंट किया गया था और जिस व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे उसने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू में की थी. जिन दो अधिकारियों के खिलाफ यह शिकायत थी वे दोनों ही रिटायर हो गए हैं. अब उनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी और फिर केस चलेगा.

2014 में हुआ था 8 लाख का गबन

यह मामला 2014 का है. जबलपुर के वार्ड नंबर 8 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस समिति को वार्ड का कचरा इकट्ठा करने का काम मिला था. इस समिति ने 1 महीने का कचरा उठाने के लिए लगभग 13 लाख 17000 रुपये का बिल नगर निगम के सामने पेश किया. सेनेटरी इंस्पेक्टर केके दुबे ने इस बिल की जांच की तो पता लगा कि ठेकेदार ने मात्र 6 लाख रुपये का काम किया है और 13 लाख 17000 का बिल भुगतान के लिए लगाया है. उन्होंने 13 लाख 17000 हजार के बिल की जगह नगर निगम अधिकारियों को केवल 6 लाख रुपये का भुगतान करने की अनुशंसा की.

6 लाख की अनुशंसा के बाद कर दिया 13 लाख का भुगतान

कुछ दिनों बाद केके दुबे को मालूम हुआ कि उनकी कटौती के बाद भी ठेकेदार को 13 लाख 17000 रुपए का पूरा भुगतान कर दिया गया. इस भुगतान के खिलाफ केके दुबे ने ईओडब्ल्यू में शिकायत की.

इस मामले की जांच करने वाले ईओडब्ल्यू उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह ने बताया कि "उन्होंने इस भुगतान से संबंधित दस्तावेज निकाले तो पता लगा कि तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी विनोद श्रीवास्तव और उनके सहयोगी अनिल जैन ने एक फर्जी नोटशीट तैयार की. जिसमें केके दुबे के फर्जी हस्ताक्षर किए और ठेकेदार को पूरा पेमेंट करवा दिया."

अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

ईओडब्ल्यू उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह ने बताया कि "जांच के बाद जबलपुर की ईओडब्ल्यू शाखा ने तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी विनोद श्रीवास्तव, अनिल जैन और ठेकेदार हेमंत करसे के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 120 के तहत मामला दर्ज कर लिया है." इस मामले की जांच में ईओडब्ल्यू ने 10 साल लगा दिए तब तक दोनों ही अधिकारी रिटायर हो गए. अब इस मामले में कोर्ट में मुकदमा चलेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

8 लाख के घोटाले की जांच करने में EOW को लगे 10 साल, अधिकारी हो गए रिटायर

JABALPUR, MP

नगर निगम जबलपुर की एक शिकायत की जांच करने में ईओडब्ल्यू को 10 साल लग गए. दरअसल नगर निगम जबलपुर में अधिकारियों ने फर्जी बिल बनाकर एक ठेकेदार को 8 लाख रुपये का फायदा पहुंचाया था. इस मामले में एक फर्जी हस्ताक्षर कर पेमेंट किया गया था और जिस व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे उसने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू में की थी. जिन दो अधिकारियों के खिलाफ यह शिकायत थी वे दोनों ही रिटायर हो गए हैं. अब उनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी और फिर केस चलेगा.

2014 में हुआ था 8 लाख का गबन

यह मामला 2014 का है. जबलपुर के वार्ड नंबर 8 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस समिति को वार्ड का कचरा इकट्ठा करने का काम मिला था. इस समिति ने 1 महीने का कचरा उठाने के लिए लगभग 13 लाख 17000 रुपये का बिल नगर निगम के सामने पेश किया. सेनेटरी इंस्पेक्टर केके दुबे ने इस बिल की जांच की तो पता लगा कि ठेकेदार ने मात्र 6 लाख रुपये का काम किया है और 13 लाख 17000 का बिल भुगतान के लिए लगाया है. उन्होंने 13 लाख 17000 हजार के बिल की जगह नगर निगम अधिकारियों को केवल 6 लाख रुपये का भुगतान करने की अनुशंसा की.

6 लाख की अनुशंसा के बाद कर दिया 13 लाख का भुगतान

कुछ दिनों बाद केके दुबे को मालूम हुआ कि उनकी कटौती के बाद भी ठेकेदार को 13 लाख 17000 रुपए का पूरा भुगतान कर दिया गया. इस भुगतान के खिलाफ केके दुबे ने ईओडब्ल्यू में शिकायत की.

इस मामले की जांच करने वाले ईओडब्ल्यू उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह ने बताया कि "उन्होंने इस भुगतान से संबंधित दस्तावेज निकाले तो पता लगा कि तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी विनोद श्रीवास्तव और उनके सहयोगी अनिल जैन ने एक फर्जी नोटशीट तैयार की. जिसमें केके दुबे के फर्जी हस्ताक्षर किए और ठेकेदार को पूरा पेमेंट करवा दिया."

अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

ईओडब्ल्यू उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह ने बताया कि "जांच के बाद जबलपुर की ईओडब्ल्यू शाखा ने तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी विनोद श्रीवास्तव, अनिल जैन और ठेकेदार हेमंत करसे के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 120 के तहत मामला दर्ज कर लिया है." इस मामले की जांच में ईओडब्ल्यू ने 10 साल लगा दिए तब तक दोनों ही अधिकारी रिटायर हो गए. अब इस मामले में कोर्ट में मुकदमा चलेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/eow-takes-10-years-officer-in-investigating-8-lakh-scam/article-14499

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.