EOW की बड़ी कार्रवाई: इंदौर नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के ठिकानों पर छापा, ऑफिस सील

Indore, MP

इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने आज सुबह एक बड़ा एक्शन लिया। EOW की टीम ने नगर निगम में पदस्थ उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के कई ठिकानों पर अचानक छापेमारी की और उनके नगर निगम स्थित कार्यालय को पूरी तरह से सील कर दिया।

आय से अधिक संपत्ति की जांच में जुटी EOW टीम

सूत्रों के अनुसार, चेतन पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार की शिकायतें लंबे समय से लंबित थीं। सोमवार रात से ही उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। मंगलवार सुबह जैसे ही टीम को ठोस सुराग मिले, उन्होंने इंदौर नगर निगम और अन्य निजी परिसरों पर कार्रवाई शुरू कर दी।

कार्रवाई के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और लेन-देन संबंधी विवरण जब्त किए हैं। जांच एजेंसी को कुछ अघोषित संपत्तियों के सुराग भी मिले हैं, जिन्हें अब कानूनी रूप से खंगाला जाएगा।


नगर निगम में मचा हड़कंप, अन्य अधिकारियों में हलचल

नगर निगम स्थित चेतन पाटिल का कार्यालय सील होने की खबर जैसे ही फैली, निगम के अन्य विभागों में भी हड़कंप मच गया। कई अधिकारी और कर्मचारी आनन-फानन में अपने कागजात संभालते नजर आए। नगर निगम प्रशासन ने फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन EOW की यह कार्रवाई अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

बताया जा रहा है कि चेतन पाटिल कई वर्षों से उद्यान विभाग में पदस्थ हैं और उनके कार्यकाल के दौरान विभाग में बजट और टेंडर प्रक्रिया को लेकर कई बार सवाल उठे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

EOW की बड़ी कार्रवाई: इंदौर नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के ठिकानों पर छापा, ऑफिस सील

Indore, MP

आय से अधिक संपत्ति की जांच में जुटी EOW टीम

सूत्रों के अनुसार, चेतन पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार की शिकायतें लंबे समय से लंबित थीं। सोमवार रात से ही उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। मंगलवार सुबह जैसे ही टीम को ठोस सुराग मिले, उन्होंने इंदौर नगर निगम और अन्य निजी परिसरों पर कार्रवाई शुरू कर दी।

कार्रवाई के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और लेन-देन संबंधी विवरण जब्त किए हैं। जांच एजेंसी को कुछ अघोषित संपत्तियों के सुराग भी मिले हैं, जिन्हें अब कानूनी रूप से खंगाला जाएगा।


नगर निगम में मचा हड़कंप, अन्य अधिकारियों में हलचल

नगर निगम स्थित चेतन पाटिल का कार्यालय सील होने की खबर जैसे ही फैली, निगम के अन्य विभागों में भी हड़कंप मच गया। कई अधिकारी और कर्मचारी आनन-फानन में अपने कागजात संभालते नजर आए। नगर निगम प्रशासन ने फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन EOW की यह कार्रवाई अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

बताया जा रहा है कि चेतन पाटिल कई वर्षों से उद्यान विभाग में पदस्थ हैं और उनके कार्यकाल के दौरान विभाग में बजट और टेंडर प्रक्रिया को लेकर कई बार सवाल उठे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/eows-major-action-raided-the-locations-of-indore-municipal-corporation/article-24563

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.