सिक्योरिटी एजेंसी पर EPFO का छापा, कर्मचारियों ने जरूरी कागज और कंप्यूटर छीना

Gwalior, MP

ग्वालियर में रेड के दौरान ईपीएफओ की टीम से छीना झपटी और अभद्रता. निजी सिक्योरिटी एजेंसी के दफ्तर में रेड डालने गई थी टीम.

कांच मिल स्थित सेंगर सिक्योरिटी एंड लेबर सर्विस एजेंसी के दफ्तर में ईपीएपओ ने रेड मारी है. इस दौरान सिक्योरिटी कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया और रेड मारने आई ईपीएफओ की टीम के साथ अभद्रता की. वहीं कार्रवाई के दौरान जब ईपीएफओ टीम को शिकायत से जुड़े जरूरी दस्तावेज, रिकॉर्ड और कम्प्यूटर मिला, तो मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने सभी सबतों को उनसे छीन लिया.

ईपीएफओ ने सिक्योरिटी एजेंसी पर मारी रेड

भविष्य निधि संगठन के अधिकारियों ने इस मामले की शिकायत हजीरा थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसी के 5 नामजद कर्मचारियों सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. बता दें कि ईपीएफओ अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा कर्मचारियों के पीएफ का भुगतान पिछले कई सालों से नहीं किया जा रहा है. गड़बड़ी की इस सूचना पर ईपीएफओ की टीम जांच करने सेंगर सिक्योरिटी के ऑफिस पहुंची थी.

पीएफ जमा ना करने की मिली थी शिकायत

दरअसल, सेंगर सिक्युरिटी एजेंसी नगर निगम, पुरातत्व विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में ठेके पर सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराती है. साल 2014 से 2022 तक कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं कराया है. जिसकी जांच करने ईपीएफओ की टीम ग्वालियर के कांच मिल स्थित सेंगर सिक्योरिटी एजेंसी के दफ्तर पहुंची थी. जहां एजेंसी के कर्मचारियों ने रेड के दौरान जमकर हंगामा किया और कार्रवाई में बाधा डाली.

कंपनी के कर्मचारियों ने काटा हंगामा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय के आयुक्त सत्यवर्धन गौतम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में रेड की कार्रवाई करने पहुंची थी. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के हाथ महत्वपूर्ण दस्तावेज रिकॉर्ड और कंप्यूटर लगा. जरूरी कागजात और कंप्यूटर का सीपीयू जब्त कर टीम जाने लगी, तो कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए अधिकारी से जरूरी कागजात और सीपीयू छीन लिया. इसका विरोध करने पर अधिकारियों के साथ अभद्रता की गई. जिसके चलते टीम को वहां से खाली हाथ ही लौटना पड़ा.

5 नामजद कर्मचारियों पर मामला दर्ज

हालांकि, हंगामा, विवाद और जब्त दस्तावेज रिकॉर्ड कम्प्यूटर और सीपीयू को छीने जाने की शिकायत हजीरा थाना पुलिस से की गई. जिसके बाद पुलिस ने डीके अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, महेश ठाकुर, ओम नारायण शर्मा, सुनील सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने कहा, " शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

सिक्योरिटी एजेंसी पर EPFO का छापा, कर्मचारियों ने जरूरी कागज और कंप्यूटर छीना

Gwalior, MP

कांच मिल स्थित सेंगर सिक्योरिटी एंड लेबर सर्विस एजेंसी के दफ्तर में ईपीएपओ ने रेड मारी है. इस दौरान सिक्योरिटी कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया और रेड मारने आई ईपीएफओ की टीम के साथ अभद्रता की. वहीं कार्रवाई के दौरान जब ईपीएफओ टीम को शिकायत से जुड़े जरूरी दस्तावेज, रिकॉर्ड और कम्प्यूटर मिला, तो मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने सभी सबतों को उनसे छीन लिया.

ईपीएफओ ने सिक्योरिटी एजेंसी पर मारी रेड

भविष्य निधि संगठन के अधिकारियों ने इस मामले की शिकायत हजीरा थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसी के 5 नामजद कर्मचारियों सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. बता दें कि ईपीएफओ अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा कर्मचारियों के पीएफ का भुगतान पिछले कई सालों से नहीं किया जा रहा है. गड़बड़ी की इस सूचना पर ईपीएफओ की टीम जांच करने सेंगर सिक्योरिटी के ऑफिस पहुंची थी.

पीएफ जमा ना करने की मिली थी शिकायत

दरअसल, सेंगर सिक्युरिटी एजेंसी नगर निगम, पुरातत्व विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में ठेके पर सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराती है. साल 2014 से 2022 तक कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं कराया है. जिसकी जांच करने ईपीएफओ की टीम ग्वालियर के कांच मिल स्थित सेंगर सिक्योरिटी एजेंसी के दफ्तर पहुंची थी. जहां एजेंसी के कर्मचारियों ने रेड के दौरान जमकर हंगामा किया और कार्रवाई में बाधा डाली.

कंपनी के कर्मचारियों ने काटा हंगामा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय के आयुक्त सत्यवर्धन गौतम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में रेड की कार्रवाई करने पहुंची थी. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के हाथ महत्वपूर्ण दस्तावेज रिकॉर्ड और कंप्यूटर लगा. जरूरी कागजात और कंप्यूटर का सीपीयू जब्त कर टीम जाने लगी, तो कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए अधिकारी से जरूरी कागजात और सीपीयू छीन लिया. इसका विरोध करने पर अधिकारियों के साथ अभद्रता की गई. जिसके चलते टीम को वहां से खाली हाथ ही लौटना पड़ा.

5 नामजद कर्मचारियों पर मामला दर्ज

हालांकि, हंगामा, विवाद और जब्त दस्तावेज रिकॉर्ड कम्प्यूटर और सीपीयू को छीने जाने की शिकायत हजीरा थाना पुलिस से की गई. जिसके बाद पुलिस ने डीके अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, महेश ठाकुर, ओम नारायण शर्मा, सुनील सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने कहा, " शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/epfo-raid-on-security-agency/article-11605

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.